Question. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
Answer. लार्ड कैनिंग
Question. 1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक क्या था?
Answer. कमल और रोटी
Question. 1857 की क्रान्ति का मुख्य कारण क्या था?
Answer. अंग्रेजों की नीतियां
Question. रानी लक्ष्मीबाई ने अपना अन्तिम युद्ध किस अंग्रेज सेनानायक के विरुद्ध लड़ा?
Answer. ह्यूरोज के विरुद्ध
Question. अठ्ठारह सौ सत्तावन के स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेज तथा जोधपुर की संयुक्त सेनाओं को किस देसी शासक ने परास्त किया था?
Answer. आउवा के ठाकुर कुशल सिंह ने
Question. दिसम्बर 1856 में ब्रिटिश सरकार ने भारतीय सेना में किस राइफल को शामिल किये जाने का निर्णय लिया?
Answer. एनफील्ड राइफल को
Question. एनफील्ड राइफल को किस पुरानी बन्दूक के स्थान पर शामिल किया गया था?
Answer. ब्राउन बेस के स्थान पर
Question. मंगल पाण्डे सिपाही था
Answer. 34वीं नेटिव इंफैंट्री का
Question. 1857 की क्रान्ति सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ हुई?
Answer. मेरठ में
Question. अट्ठारह सौ सत्तावन के स्वतंत्रता संग्राम में बरेली में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. खान बहादुर ने
Question. महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म कहाँ हुआ था?
Answer. गोलघर, वाराणसी
Question. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
Answer. मणिकर्णिका
Question. रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहाँ स्थित है?
Answer. ग्वालियर में
Question. रानी लक्ष्मीबाई को वीरगति कब प्राप्त हुई थी?
Answer. 17 जून 1858 ई. में
Question. “भारतीय क्रांतिकारियों में यहाँ सोयी हुई औरत अकेली मर्द है” यह कथन किसने किसके लिए कहा था?
Answer. ह्यूरोज ने रानी लक्ष्मीबाई के लिए
Question. लखनऊ में क्रान्ति की शुरुआत कब हुई थी?
Answer. 4 जून 1857 को
Question. लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. बेगम हजरत महल ने
Question. लखनऊ विद्रोह को कब और किसने दबाया था?
Answer. 21 मार्च 1858 को कैम्पबेल ने
Question. नाना साहब के “कमाण्डर इन चीफ” कौन थे?
Answer. तात्या टोपे
Question. कानपुर में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. नाना साहब (धौंधू पंत)
Question. कानपुर में विद्रोह की शुरुआत कब हुई थी?
Answer. 5 जून 1857 में
Question. अजीमुल्ला खां किसके सलाहकार थे?
Answer. नाना साहब के
Question. अजीमुल्ला को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
Answer. क्रान्तिदूत नाम से
Question. तात्या का वास्तविक नाम क्या था?
Answer. रामचन्द्र पाण्डुरंग
Question. बिहार में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. कुँवर सिंह ने
Question. “बिहार का सिंह” की उपमा किसे दी गयी थी?
Answer. कुँवर सिंह को
Question. बिहार में विद्रोह का केन्द्र था
Answer. जगदीशपुर
Question. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व असम में किसने किया था?
Answer. दीवान मनिराम दत्त ने
Question. फैजाबाद में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. अहमदुल्लाह शाह ने
Question. किस उर्दू कवि ने दिल्ली में 1857 के विद्रोह को अपनी आंखों से देखा था?
Answer. मिर्जा गालिब ने
Question. भारतीय शिक्षित वर्ग ने 1857 के विद्रोह में क्या भूमिका रखी।
Answer. विद्रोह के प्रति उदासीन रहे।
Question. विद्रोह के समय कैनिंग ने कहाँ पर आपातकालीन मुख्यालय बनाया था?
Answer. इलाहाबाद में
Question. किस लेखक ने 1857 के विद्रोह को “हिन्दू मुस्लिम षड्यंत्र” कहा?
Answer. सर जेम्स आउट्रम और w. टेलर ने
Question. प्रथम भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार कौन था?
Answer. सुरेन्द्र नाथ सेन
Question. “तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम न प्रथम, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था।” यह कथन किसका है?
Answer. आर. सी. मजूमदार का
Question. महारानी विक्टोरिया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियन्त्रण में लेने की घोषणा कब की?
Answer. 1 नवम्बर 1858 को
Question. विद्रोह के पश्चात भारतीय फौज के “नवगठन” के लिए किस आयोग का गठन किया गया?
Answer. पील आयोग
Question. 1857 के संग्राम को प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम किसने कहा?
Answer. वी. डी. सावरकर ने
Question. इलाहाबाद में 1857 के संग्राम का नेतृत्व किसने किया था?
Answer. मौलवी लियाकत अली ने