भारत की नदियों के प्रश्न उत्तर-Indian Rivers Question Answer

भारत नदियों का देश है। यहाँ 4000 से भी अधिक छोटी बड़ी नदियां मिलती है। जो हिमालयी अपवाह तथा प्रायद्वीपीय अपवाह में वर्गीकृत हैं। नदियों की अधिकता और इनकी विशिष्टता तथा महत्ता के कारण Competitive exam में भारतीय नदियों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं।

 

Question. हिमालय की नदियां किस प्रकार के अपवाह का उदाहरण हैं?

Answer. हिमालय की नदियां पूर्ववर्ती अपवाह का उदाहरण हैं। क्योंकि इन्होंने अपने मार्ग उत्थान कर रहे हिमालय का अपरदन कर अपने प्रवाह को पूर्ववत बनाये रखा।

Question. कौन सी प्रमुख नदियां वृहद हिमालय से निकलती हैं?

Answer. वृहद हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, काली, गण्डक, कोसी एवं तीस्ता आदि प्रमुख हैं।

Question. बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है?

Answer. बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी को पद्मा नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में ही पद्मा से ब्रह्मपुत्र नदी जमुना के नाम से मिलती है।

Question. सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण किन नदियों द्वारा किया गया है?

Answer. सुन्दरवन डेल्टा भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा मेघना द्वारा हुआ है। सुन्दरवन डेल्टा को गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा नाम से भी जाना जाता है। इसका दो-तिहाई भाग बांग्लादेश में तथा शेष भाग   भारत में पड़ता है।

Question. गंगा के जलोढ़ निक्षेपों की मोटाई लगभग कितनी है?

Answer. ओल्डहम के अनुसार, 4000 से 6000 मीटर तथा ग्लेनी के अनुसार 2000 मीटर

Question. अलकनन्दा तथा भागीदारी का संगम कहाँ होता है?

Answer. देव प्रयाग में

Question. मन्दाकिनी तथा अलकनन्दा कहाँ मिलती हैं?

Answer. रुद्र प्रयाग में

Question. बद्रीनाथ धाम किस नदी के तट पर स्थित है?

Answer. अलकनन्दा के तट पर

Question. किसे गंगा नदी का वाटर टावर कहा जाता है?

Answer. नेपाल को

Question. कर्ण प्रयाग किन नदियों का संगम स्थल है?

Answer. अलकनन्दा तथा पिण्डर

भारत और विश्व की प्रमुख झीलें

Question. मन्दाकिनी नदी कहाँ से निकलती है?

Answer. मन्दाकिनी चोराबाड़ी ताल से निकलती है। सोन प्रयाग में काली गंगा इससे मिलती है। रुद्र प्रयाग नामक स्थान पर यह अलकनन्दा से मिल जाती है।

Question. गोखुर झीलें कहाँ पायी जाती हैं?

Answer. उत्तर भारत के मैदानी भागों में

Question. पोटवार पठार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

Answer. दिल्ली रिज

Question. तिब्बत के पठार से निकलने वाली प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं?

Answer. यांगत्सी नदी, ह्वांग हो (पीत नदी), सिन्धु, सतलज, ब्रह्मपुत्र, मेकांग तथा इरावती आदि नदियां तिब्बत के पठार से निकलती हैं।

Question. राजमहल की पहाड़ियां तथा मेघालय का पठार किस गैप द्वारा अलग हुए?

Answer. माल्दा गैप द्वारा

Question. भारत में हिमालय की नदियों में सबसे लम्बी पश्चिमी नदी कौन सी है?

Answer. सिन्धु नदी

Question. झेलम नदी किस पर्वत श्रेणी से निकलती है?

Answer. पीरपंजाल पर्वत श्रेणी से

Question. सिन्धु प्रवाह तंत्र की कौन सी नदी शेषनाग झील से निकलकर बुलर झील में मिलती है?

Answer. झेलम

Question. श्रीनगर किस नदी के तट पर स्थित है?

Answer. झेलम के तट पर हिमाचल प्रदेश में किस नदी को चंद्रभागा नाम से जाना जाता है?

Answer. चिनाब को

Question. काली नदी कहाँ से निकलती है?

Answer. काली नदी लिपुलेख दर्रे के पास कालापानी से निकलती है। धौलीगंगा इसकी प्रमुख सहायक नदी है।

Question. किस नदी के तट पर केदारनाथ का प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है?

Answer. केदारनाथ धाम मन्दाकिनी नदी के तट पर स्थित है।

Question. भागीरथी कहाँ से निकलती है?

Answer. भागीरथी गंगोत्री से 19 किमी. दूर शिवलिंग शिखर के नीचे गंगोत्री हिमनद के गोमुख से निकलती है।

भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक

Question. गंगा की एक मात्र सहायक नदी जिसका उदगम मैदान में है?

Answer. गोमती, यह पीलीभीत में स्थित गोमतताल (फुल्लर झील) से निकलती है। यह एक मात्र गंगा की सहायक नदी है। जिसका उदगम मैदान में है।

Question. सोन नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है?

Answer. पटना के निकट

Question. कौन सी श्रेणी यमुना और सोन के बीच जल द्विभाजक का कार्य करती है?

Answer. कैमूर श्रेणी, यह श्रेणी सोन नदी की उत्तर पश्चिम सीमा का निर्धारण करती है।

Question. इंदिरा गांधी नहर कहा से निकाली गयी है?

Answer. व्यास तथा सतलज के संगम स्थल हरिके नामक स्थान पर हरिके बैराज का बनाया गया है। यही से इंदिरा गांधी नहर निकली गयी है।

Question. उज्जैन किस नदी के तट पर स्थित है?

Answer. क्षिप्रा के तट पर

Question. नेपाल में किस नदी को शालिग्राम तथा नारायणी नाम से जाना जाता है?

Answer. गण्डक को

Question. अलकनन्दा किस हिमानी से निकलती है?

Answer. सतोपथ हिमानी से

Question. गंगा की सर्वाधिक लम्बाई किस प्रदेश में है?

Answer. उत्तर प्रदेश में, 1450 किमी.

Question. गाँधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?

Answer. चम्बल पर

Question. यमुना की सहायक केन कहाँ से निकलती है और कहाँ पर मिलती है?

Answer. केन कैमूर की पहाड़ियों से निकलती है और बाँदा के निकट यमुना में मिलती है।

Question. जौनपुर तथा लखनऊ की नदी के तट पर स्थित हैं?

Answer. गोमती के तट पर

Question. बंगाल का शोक किस नदी को कहा जाता है?

Answer. दामोदर को

Question. भारत में यरलूंग जंगबो नदी को किस नाम से जाना जाता है?

Answer. भारत में यरलूंग जंगबो नदी को ब्रह्मपुत्र नाम से जाना जाता है।

Question. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किन प्रमुख नदियों का स्रोत है?

Answer. सतलज, ब्रह्मपुत्र व सिन्धु आदि नदियों का मानसरोवर झील के पास उदगम स्रोत है।

Question. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है?

Answer. सांग्पो या सापु

Question. ब्रह्मपुत्र का बहाव क्षेत्र कितने देशों में है?

Answer. तीन देशों में- तिब्बत, भारत व बांग्लादेश

Question. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र को किस नाम से जानते हैं?

Answer. जमुना नाम से

भारतीय मानसून की उत्पत्ति

Question. पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं क्योंकि-

Answer. पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली प्रायद्वीपीय नदियां कठोर चट्टानों से होकर प्रवाहित होती हैं तथा छोटे मार्ग का अनुसरण करती हैं। जिसके कारण इनमें प्रवाह में अवसाद की बहुत कम मात्रा पायी जाती है। अतः ये डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं। जैसे-नर्वदा, ताप्ती, पेरियार आदि।

Question. नर्वदा घाटी किन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है?

Answer. सतपुड़ा और अरावली पर्वत श्रेणियों के मध्य

Question. भारत की कौन सी नदियां एश्चुअरी का निर्माण करती हैं?

Answer. पश्चिमी घाट से पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली भारत की नदियां इश्चुअरी का निर्माण करती हैं।

Question. ताप्ती नदी कहाँ से उद्गमित होती हैं?

Answer. ताप्ती मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा पहाड़ियों से निकलती है। इसका बेसिन या अपवाह क्षेत्र मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र में विस्तृत है। यह भ्रंशघाटी से पश्चिम की ओर बहते हुए अरब सागर में गिर जाती है।

Question. पश्चिम की ओर बहने वाली दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

Answer. नर्वदा, यह मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है तथा पश्चिम की ओर 1312 किमी बहती हुई अरब सागर में गिर जाती है।

Question. दक्षिण भारत की नदियां मुख्य रूप से किस प्रकार का अपवाह तंत्र रखती हैं?

Answer. वृक्षनुमा अपवाह तंत्र

Question. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? जो भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।

Answer. गोदावरी

Question. बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

Answer. कोसी को, यह मार्ग परिवर्तित करने तथा आकस्मिक बाढ़ लाने के लिए प्रसिद्ध है।

Question. एडन नहर किस नदी से निकाली गयी है?

Answer. दामोदर नदी से

Question. ट्रांस हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियां कौन सी हैं?

Answer. सिन्धु, सतलज, ब्रह्मपुत्र

Question. विसर्प रहित सुनिश्चित मार्ग किन नदियों की विशेषता है?

Answer. प्रायद्वीपीय नदियों की

type=”application/ld+json”>
{
“@context”: “https://schema.org”,
“@type”: “FAQPage”,
“mainEntity”: [{
“@type”: “Question”,
“name”: “कौन सी प्रमुख नदियां वृहद हिमालय से निकलती हैं?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “वृहद हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, काली, गण्डक, कोसी एवं तीस्ता आदि प्रमुख हैं।”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “सुन्दरवन डेल्टा का निर्माण किन नदियों द्वारा किया गया है?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “सुन्दरवन डेल्टा भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा मेघना द्वारा हुआ है। सुन्दरवन डेल्टा को गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा नाम से भी जाना जाता है। इसका दो-तिहाई भाग बांग्लादेश में तथा शेष भाग भारत में पड़ता है।”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “किसे गंगा नदी का वाटर टावर कहा जाता है?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “नेपाल को”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “काली नदी कहाँ से निकलती है?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “काली नदी लिपुलेख दर्रे के पास कालापानी से निकलती है। धौलीगंगा इसकी प्रमुख सहायक नदी है।”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “सोन नदी किस स्थान पर गंगा में मिलती है?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “पटना के निकट”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “इंदिरा गांधी नहर कहा से निकाली गयी है?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “व्यास तथा सतलज के संगम स्थल हरिके नामक स्थान पर हरिके बैराज का बनाया गया है। यही से इंदिरा गांधी नहर निकली गयी है।”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली प्रायद्वीपीय नदियां डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं क्योंकि”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली प्रायद्वीपीय नदियां कठोर चट्टानों से होकर प्रवाहित होती हैं तथा छोटे मार्ग का अनुसरण करती हैं। जिसके कारण इनमें प्रवाह में अवसाद की बहुत कम मात्रा पायी जाती है। अतः ये डेल्टा का निर्माण नहीं करती हैं। जैसे-नर्वदा, ताप्ती, पेरियार आदि।”
}
},{
“@type”: “Question”,
“name”: “ताप्ती नदी कहाँ से उद्गमित होती हैं?”,
“acceptedAnswer”: {
“@type”: “Answer”,
“text”: “ताप्ती मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में सतपुड़ा पहाड़ियों से निकलती है। इसका बेसिन या अपवाह क्षेत्र मध्य प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र में विस्तृत है। यह भ्रंशघाटी से पश्चिम की ओर बहते हुए अरब सागर में गिर जाती है।”
}
}]
}

You May Also Like