जैन धर्म के प्रश्न और उत्तर

Question. महावीर स्वामी ने अपने उपदेश किस भाषा में दिये?

Answer. प्राकृत भाषा में

Question. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे–

Answer. महावीर स्वामी

Question. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे–

Answer. ऋषभदेव

Question. निर्ग्रन्थ किन्हें कहा जाता था?

Answer. जैनों को

Question. महावीर स्वामी द्वारा सर्वसाधारण के लिए बताये गये अणुव्रतों की संख्या कितनी है?

Answer. पाँच

Question. महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?

Answer. कुण्डग्राम में

Question. अंग किसके ग्रन्थ हैं?

Answer. जैनों के

Question. प्रथम जैन संगीति कहाँ आयोजित की गई?

Answer. पाटलिपुत्र में

Question. निम्नलिखित में कौन सा शासक भद्रबाहु के समकालीन था?

a-मिनेण्डर                   b-चन्द्रगुप्त मौर्य

c-गौतमीपुत्र शातकर्णी   d-रुद्रदामन

Answer. चन्द्रगुप्त मौर्य

Question. श्रवणबेलगोला क्या है?

Answer. जैन तीर्थ स्थल

Question. चन्द्रगुप्त मौर्य तथा खारवेल दोनों-

Answer. जैन धर्म के अनुयायी थे।

Question. जैन धर्म तथा बौद्ध धर्म दोनों के बारे में कौन सा कथन गलत है?

a-दोनों कर्म में विश्वास करते हैं।

b-दोनों का प्रसार विदेशों में हुआ।

c-दोनों का विभाजन हुआ।

d-दोनों की हिन्दू धर्म के साथ समानताएं हैं।

Answer. दोनों का प्रसार विदेशों में हुआ कथन गलत है, क्योंकि जैन धर्म केवल भारतीय क्षेत्र में ही सीमित रहा जबकि बौद्ध धर्म का प्रसार विदेशों में भी हुआ।

Question. किस धार्मिक सम्प्रदाय की पूजा पद्धति में मदिरा और स्त्री का महत्वपूर्ण स्थान है?

Answer. कापालिक सम्प्रदाय

Question. संसार से मुक्ति प्राप्त हो जाने की अवस्था को जैन धर्म में क्या कहा गया?

Answer. निर्वाण

Question. जैन आचार्यों को क्या कहा गया?

Answer. तीर्थंकर

Question. महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था?

Answer. वर्धमान

Question. हिन्दू धर्म व जैन धर्म निम्नलिखित में से किस कारण पर भिन्न हैं?

a-पुनर्जन्म             b-आस्तिकता

c-कर्म सिद्धान्त       d-अहिंसा

Answer. आस्तिकता

Question. श्वेताम्बर और दिगम्बर सम्प्रदाय में प्रमुख अन्तर है।

Answer. अनुशासन और कठोर जीवन

Question. जैन मूर्ति पूजा का प्राचीनतम प्रामाणिक  अभिलेख कहाँ मिलता है?

Answer. हाथीगुम्फा लेख में

Question. महावीर स्वामी को किस स्थान पर ज्ञान प्राप्त हुआ?

Answer. ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे।

Question. जैन “आगम ग्रंथ” कहा संकलित हुए?

Answer. वल्लभी में

Question. किस जैन तीर्थंकर का प्रतीक चिन्ह सर्पफण है?

Answer. पार्श्वनाथ का

Question. जैन धर्म में संवर का अभिप्राय है।

Answer. एक ऐसी अवस्था जब नये कर्मों का प्रवाह रुक जाता है।

Question. जैन धर्म के अनुसार जब जीव में सभी कर्मों का विनाश हो जाता है तो उस अवस्था को क्या कहते हैं?

Answer. निर्जरा

Question. चन्द्रगुप्त मौर्य किस जैन सन्त के साथ दक्षिण भारत गये थे?

Answer. भद्रबाहु के साथ

Question. किस जैन ग्रन्थ में जैन तीर्थंकरों के जीवन-चरित्र तथा उनका नाम मिलता है?

Answer. भगवती सूत्र में

Question. दूसरी जैन सभा कहाँ आयोजित हुई थी?

Answer. वल्लभी में

Question. जैन आगम ग्रन्थ किस भाषा में लिखे गए?

Answer. मागधि में

स्मरणीय तथ्य

1-जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव माने जाते हैं।

2-महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे।

3-पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे।

4-महावीर स्वामी का जन्म वैशाली के निकट कुण्डलग्राम में हुआ था।

5-उनकी माता का नाम त्रिशला था जो लिच्छवि गणराज्य के प्रमुख चेटक की बहन थी। तथा पिता नाम सिद्धार्थ था जो ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे।

6-महावीर स्वामी को 72 वर्ष की आयु में पावापुरी नामक स्थान पर निर्वाण प्राप्त हुआ।

7-जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान प्राप्त होने की अवस्था के लिए “कैवल्य” शब्द का प्रयोग किया गया है।

8-महावीर स्वामी को 12 वर्ष की कठोर तपस्या के पश्चात ज्रम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे कैवल्य प्राप्त हुआ। फलत वह केवलिन कहलाए।

9-जैन धर्म के अनुसार मोक्ष के लिए तीन साधन आवश्यक बताये गये हैं-सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र। इन तीनों को जैन धर्म में त्रिरत्न की संज्ञा दी गई है।

10-जैन धर्म में पंच महाव्रतों-सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय एवं ब्रह्मचर्य की व्यवस्था की गई हैं।

11-अशोक तथा उसके पौत्र दशरथ के समय में बराबर तथा नागार्जुनी पहाड़ियों को काटकर आजीवकों के लिए आवास बनाये गये थे।

You May Also Like