महान हिमालय किसे कहते हैं?-The Great Himalaya is called?

ट्रांस हिमालय के दक्षिण में तथा हिमालय के सबसे उत्तरी भाग में स्थित पर्वत श्रंखला को महान या वृहद हिमालय कहते हैं।

यह एक सतत पर्वत श्रंखला है। जिसका आंतरिक भाग आर्कियन शैलों (ग्रेनाइट, नीस, शिष्ट चट्टानें) तथा सिरे एवं पार्श्व भाग कायान्तरित अवसादी शैलों से निर्मित है।

 

महान हिमालय, हिमालय की सबसे प्राचीनतम श्रेणी है। जिसका निर्माण ओलिगोसीन युग में हुआ। यह पर्वत श्रृंखला हमेशा बर्फ से ढकी रहती है। इस श्रेणी का ढाल काफी तेज है। जिसके कारण यहाँ से निकलने वाली नदियां काफी तेज कटान करती है।

वृहद हिमालय, ट्रांस हिमालय से शचर जोन के द्वारा अलग तथा मध्य या लघु हिमालय से मेन सेन्ट्रल थ्रस्ट द्वारा अलग होता है। शचर जोन को हिन्ज लाइन भी कहते हैं।

महान हिमालय का विस्तार

ट्रांस तथा लघु हिमालय के मध्य में स्थित यह पर्वत श्रेणी उत्तर-दक्षिण 25 किमी. चौड़ी तथा पश्चिम में नंगा पर्वत से पूर्व में नामचा बर्बा पर्वत तक 2500 किमी. की लंबाई में एक चाप की भांति पर्वतीय दीवार के रूप में विस्तृत है। इसकी औसत ऊंचाई 6100 मीटर है।

महान हिमालय की प्रमुख चोटियां

महान हिमालय का मध्य भाग सबसे ऊंचा है। जो मुख्यतः नेपाल में विस्तृत है। इस पर्वत श्रेणी निम्नलिखित प्रमुख पर्वत चोटियां पायीं जातीं हैं।

पर्वत चोटी            ऊंचाई           देश

मी. में

माउण्ट एवरेस्ट   8848           नेपाल

कंचनजंगा         8598           भारत

मकालू              8481           नेपाल

धौलागिरि          8172           नेपाल

नंगा पर्वत          8126           भारत

अन्नपूर्णा           8078           नेपाल

नन्दा देवी          7817           भारत

नामचा बर्बा       7756           तिब्बत

हिमालय की नदियां

महान हिमालय पर स्थित एवरेस्ट विश्व की सर्वोच्च चोटी है। यह नेपाल और तिब्बत सीमा पर स्थित है।

Question. “पर्वतों की रानी” किस चोटी को कहा जाता है?

Answer. एवरेस्ट चोटी को पहले तिब्बती भाषा में “चोमोलुंगमा” कहते हैं। जिसका अर्थ होता है “पर्वतों की रानी”

Question. कंचनजंगा पर्वत चोटी कहाँ स्थित है?

Answer. कंचनजंगा महान हिमालय पर्वत श्रेणी पर स्थित विश्व की तीसरी तथा भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। कंचनजंगा पूर्व में तीस्ता नदी और पश्चिम में तामुर नदी के बीच भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।

महान हिमालय के दर्रे

इस पर्वत श्रेणी पर अनेक दर्रे मिलते हैं। जैसे-

जोजिला-लद्दाख

बुर्जिल दर्रा-कश्मीर

बारा, लाप्चा ला, शिपकीला-हिमाचल प्रदेश

थागला, नीति, लिपुलेख-उत्तराखंड

नाथूला, जीपला-सिक्किम

Question. “हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग” कहाँ से गुजरता है?

Answer. हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग सतलज घाटी में शिपकीला दर्रे से होकर गुजरता है। यह मार्ग शिमला को गंगटोक से जोड़ता है।

प्रायद्वीपीय नदियां

Question. चुम्बी घाटी कहाँ स्थित है?

Answer. चुम्बी घाटी सिक्किम में स्थित है। इसी घाटी में जीपलां दर्रा स्थित है जिससे होकर पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग से तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक सड़क मार्ग जाता है।

You May Also Like