सल्तनत काल के प्रश्न-उत्तर-Sultanate period questions and answers

Question. दिल्ली सल्तनत काल की स्थापना कब हुई थी?

Answer. 1206 ई. में

Question. भारतीय इतिहास में किस समय को सल्तनत काल के नाम से जाना जाता है?

Answer. 1206 ई. से लेकर 1526 ई. तक के समय को

Question. सल्तनत काल (1206 से 1526 ई.) में दिल्ली पर कितने राजवंशों से शासन किया?

Answer. पाँच राजवंशों ने

Question. दिल्ली सल्तनत का अन्तिम राजवंश कौन था?

Answer. लोदी वंश

Question. सल्तनत काल में दिल्ली पर शासन करने वाला प्रथम राजवंश कौन था?

Answer. मामलूक वंश (1206 से 1290)

Question. मामलूक वंश को किन अन्य नामों से जाना जाता है?

Answer. गुलाम वंश, एल्बरी वंश, प्रारम्भिक तुर्क

Question. गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था?

Answer. कुतबुद्दीन ऐबक (1206 से 1210)

Question. गुलाम वंश का अन्तिम शासक कौन था?

Answer. कैयूमर्स

Question. दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक किसे माना जाता है?

Answer. इल्तुतमिश को

Question. फिरोज शाह तुगलक ने अपने खुत्बे में अपने पूर्ववर्ती किस सुल्तान का नाम सम्मिलित नहीं किया था?

Answer. कुतबुद्दीन ऐबक का

Question. कुतबुद्दीन ऐबक को किन उपाधियों से सम्मानित किया गया था?

Answer. लाख बक्श, पील बक्ख, हातिम द्वितीय, कुरानख्वां

Question. ऐबक एक तुर्की शब्द है, इसका अर्थ होता है–

Answer. चन्द्रमा का देवता

सल्तनत कालीन कर व्यवस्था

Question. कुतुबमीनार का निर्माण किस शासक ने प्रारम्भ किया था?

Answer. कुतबुद्दीन ऐबक ने

Question. कुतबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी–

Answer. लाहौर

Question. दिल्ली को सल्तनत की राजधानी के रूप में किसने स्थापित किया था?

Answer. इल्तुतमिश ने

Question. दिल्ली का वह प्रथम सुल्तान कौन था जिसने नियमित सिक्के जारी किये तथा दिल्ली को अपने साम्राज्य की राजधानी बनाया?

Answer. इल्तुतमिश

Question. दिल्ली का प्रथम मुस्लिम शासक कौन था?

Answer. इल्तुतमिश

Question. मध्यकालीन भारत में दिल्ली की प्रथम महिला शासिका कौन थी?

Answer. रजिया सुल्तान

Question. मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खां भारत की उत्तरी-पश्चिमी सीमा पर किसके शासनकाल में आया था?

Answer. इल्तुतमिश के शासन काल में

Question. दिल्ली के किस सुल्तान के बारे में कहा गया कि उसने “रक्त और लौह” की नीति अपनाई थी?

Answer. बलबन

Question. किस सल्तनत कालीन सुल्तान ने जिल्ले इलाही की उपाधि धारण की थी?

Answer. बलबन ने

यह लेख भी पढ़ें- सल्तनत कालीन स्थापत्यकला

Question. किस सुल्तान ने भारत में प्रसिद्ध फारसी त्यौहार “नौरोज” को प्रारम्भ करवाया था?

Answer. बलबन ने

Question. “जब उसने राजत्व प्राप्त किया, तो वह शरियत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतन्त्र था।” बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी के लिए

Question. सल्तनत काल का कौन सा सुल्तान  नया धर्म चलाना चाहता था किंतु उलेमा लोगों ने उसका विरोध किया?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी

Question. दिल्ली के किस सुल्तान ने “सिकंदर द्वितीय सानी” की उपाधि धारण की थी?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी ने

Question. अलाउद्दीन खिलजी के देवगिरि पर आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?

Answer. रामचन्द्र देव

Question. किस सुल्तान के शासन काल में खालसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी

Question. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने भूमिकर को बढ़ाकर 50% कर दिया था?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी ने

Question. किस सुल्तान ने मूल नियंत्रण अथवा बाजार नियन्त्रण पद्धति को पहली बार लागू किया था?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी ने

Question. घरी या गृहकर लगाने वाला प्रथम सुल्तान कौन था?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी

सल्तनत काल की प्रशासनिक व्यवस्था

Question. तुगलक वंश का संस्थापक कौन था?

Answer. गयासुद्दीन तुगलक उर्फ गाजी मलिक

Question. दिल्ली सल्तनत कालीन राजवंशों में किस वंश ने सबसे अधिक समय तक शासन किया?

Answer. तुगलक वंश

Question. दिल्ली सल्तनत का सबसे विद्वान शासक जो खगोलशास्त्र, गणित एवं आयुर्विज्ञान सहित अनेक विद्याओं में माहिर था

Answer. मुहम्मद बिन तुगलक

Question. अमीर-ए-कोही नामक एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरू किया गया था?

Answer. मुहम्मद बिन तुगलक

Question. अमीर-ए-कोही विभाग किस क्षेत्र से सम्बन्धित था?

Answer. कृषि से

Question. मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थानान्तरित की थी?

Answer. दौलताबाद

Question. भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किसने किया था?

Answer. मुहम्मद बिन तुगलक ने

Question. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था?

Answer. मुहम्मद बिन तुगलक

Question. सल्तनत कालीन डाक व्यवस्था का विस्तृत वर्णन किस लेखक ने किया है?

Answer. इब्नबतूता ने

Question. होली के त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?

Answer. मुहम्मद बिन तुगलक

सल्तनत काल

Question. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु पर किस इतिहासकार लिखा था कि “सुल्तान को अपनी प्रजा से और प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई”?

Answer. बदायूंनी ने

Question. बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु दिल्ली के किस सुल्तान ने “रोजगार दफ्तर” की स्थापना की थी?

Answer. फिरोज शाह तुगलक ने

Question. दिल्ली के किस सुल्तान ने दीवान-ए-खैरात की स्थापना की थी?

Answer. फिरोज तुगलक ने

Question. दीवान-ए-खैरात विभाग किससे सम्बन्धित था?

Answer. दान-दक्षिणा से

Question. दीवान-ए-बंदगान विभाग किससे सम्बन्धित था?

Answer. दासों की देखभाल से

Question. दीवान-बंदगान विभाग की स्थापना किसने की थी?

Answer. फिरोज तुगलक ने

Question. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना किसने की थी?

Answer. फिरोज तुगलक ने

Question. दिल्ली का वह सुल्तान जो भारत में नहरों के सबसे बड़े जाल का निर्माण करने के लिए प्रसिद्ध है?

Answer. फिरोज शाह तुगलक

Question. हक्क-ए-शर्ब अथवा सिंचाई कर लगाने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?

Answer. फिरोज तुगलक

Question. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाया था?

Answer. फिरोज तुगलक ने

Question. टोपरा और मेरठ से दो अशोक स्तम्भ लेख दिल्ली कौन लाया था?

Answer. फिरोज शाह तुगलक

Question. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयास किए?

Answer. फिरोज तुगलक ने

Question. अनुवाद विभाग की स्थापना किस सुल्तान ने की थी?

Answer. फिरोज तुगलक ने

सल्तनत कालीन न्याय व्यवस्था

Question. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित “दार-उल-शफा क्या था?

Answer. खैराती अस्पताल

Question. तुगलक वंश का अन्तिम शासक कौन था?

Answer. नासिर-उद्-दीन-महमूद

Question. तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?

Answer. नासिरुद्दीन महमूद

Question. तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया?

Answer. 1398 ई. में

Question. तैमूर लंग के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ?

Answer. सैय्यद वंश

Question. राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?

Answer. खातोली के युद्ध में

Question. किस मध्ययुगीन सुल्तान को आगरा शहर की नींव डालने एवं उसे सल्तनत की राजधानी बनाने का श्रेय दिया जाता है?

Answer. सिकंदर लोदी

Question. किस सल्तनत कालीन शासक ने अन्न से कर हटा दिया था?

Answer. सिकंदर लोदी ने

Question. सल्तनत काल के अधिकांश अमीर एवं सुल्तान किस वर्ग के थे?

Answer. तुर्क

Question. किस राजवंश के शासन के अंतर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ?

Answer. तुगलक वंश के अन्तर्गत

Question. भारत के किस मध्यकालीन शासक ने “इक्ता व्यवस्था” प्रारम्भ की?

Answer. इल्तुतमिश

Question. सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी होता था-

Answer. चौधरी

Question. शर्ब कर किस पर लगाया जाता था?

Answer. सिंचाई पर

Question. सल्तनत कालीन प्रशासनिक शब्दावली में जवाबित का सम्बन्ध किससे था?

Answer. राज्य के कानून से

Question. सल्तनत काल में फवाजिल का अर्थ होता था-

Answer. इक्तादारों द्वारा सरकारी खजाने में जमा की जाने वाली अतिरिक्त राशि से

Question. मध्यकाल में टंका नामक चांदी का सिक्का किसने चलाया था?

Answer. इल्तुतमिश

Question. किसके सिक्कों पर बगदाद के अन्तिम खलीफा का नाम सर्वप्रथम अंकित हुआ?

Answer. अलाउद्दीन मसूद शाह

Question. अलाई दरवाजा का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया था?

Answer. अलाउद्दीन खिलजी ने

Question. किस सुल्तान ने कुतुबमीनार की पांचमी मंजिल का निर्माण करवाया था?

Answer. फिरोजशाह तुगलक ने

Question. भारत में प्रथम मकबरा जो शुद्ध इस्लामी शैली में निर्मित किया गया था-

Answer. बलबन का मकबरा

Question. कीर्ति स्तम्भ प्रशस्ति के रचयिता कौन थे?

Answer. अभिकवि

Question. चित्तौड़ का कीर्ति स्तम्भ किसके शासन काल में निर्मित हुआ था?

Answer. राणा कुम्भा के

Question. किताब-उल-हिंद की रचना किसने की थी?

Answer. अलबरूनी ने

Question. तूती-ए-हिंद किसे कहा जाता है?

Answer. अमीर खुसरो को

Question. अमीर खुसरो का जन्म कहाँ हुआ था?

Answer. पटियाली में

 

Question. अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी भूमिका निभाई?

Answer. खड़ी बोली के

Question. नयी फारसी काव्य शैली सबक-ए-हिंदी के जन्म दाता थे-

Answer. अमीर खुसरो

Question. तबकात-ए-नासिरी के लेखक कौन थे?

Answer. मिनहास-उस-सिराज

You May Also Like