वायरस/विषाणु जनित रोग से सम्बन्धित प्रश्न-Viral disease questions

विषाणु का शाब्दिक अर्थ होता है- विष के अणु। विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म परजीवी हैं, जो केवल जीवित कोशिकाओं में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं। रासायनिक दृष्टि से वायरस प्रोटीन आवरण से घिरे न्यूक्लिक अम्ल के खण्ड हैं।

 

जीव विज्ञान की वह शाखा, जिसके अंतर्गत विषाणुओं का अध्ययन किया जाता है, विषाणु विज्ञान (Virology) कहलाती है।

1- विषाणु होते हैं-

A-पूर्ण परजीवी

B-पूर्ण मृतोपजीवी

C-अपूर्ण मृतोपजीवी

D-अपूर्ण परजीवी

वायरस पूर्ण परजीवी होते हैं तथा अन्तराकोशिकीय परजीवी के रूप में पाये जाते हैं।

2- जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज) होते हैं-

A-पूंछयुक्त जीवाणु

B-नवनिर्मित जीवाणु

C-विषाणु को संक्रमित करने वाले जीवाणु

D-जीवाणु को संक्रमित करने वाले विषाणु√√

जीवाणुभोजी एक प्रकार का वायरस होता है जो जीवाणुओं को संक्रमित करता है।

3- निम्नलिखित में से कौन सा रोग कीट द्वारा फैलता है?

A-स्कर्वी

B-डेंगू

C-निमोनिया

D-दमा

डेंगू बुखार मच्छर के द्वारा फैलता है। इसमें हड्डियों तथा जोड़ों में भयंकर पीड़ा होती है तथा तेज ज्वर आता है। डेंगू एक प्रकार के विषाणु के संक्रमण से होता है, जिसे क्यूलेक्स फैटिगेंस तथा एडीस एजिप्टि नामक मच्छर फैलाते हैं। डेंगू का अन्य नाम हड्डी तोड़ ज्वर भी है।

4- पीला बुखार निम्नलिखित में से किसके द्वारा फैलाया जाता है?

A-वायु

B-जल

C-घरेलू मक्खी

D-उपर्युक्त में कोई नहीं√√

पीत ज्वर अथवा यलो फीवर एक संक्रामक रोग है। इस रोग का कारण एक सूक्ष्म विषाणु होता है। जिसका संवहन एडीज एजिप्टि जाति के मच्छरों द्वारा होता है।

5- निम्नलिखित में से कौन सा रोग टाइगर मच्छर द्वारा नहीं फैलाया जाता है?

A-पीत ज्वर

B-डेंगू

C-चिकुनगुनिया

D-जापानी इंसेफेलाइटिस√√

एडीज एल्बोपिक्टस, जिसे टाइगर मच्छर कहा जाता है। पीत ज्वर, डेंगू, चिकुनगुनिया तथा सेंट लुई इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों विषाणुओं का वाहक होता है। जापानी इंसेफेलाइटिस रोग के विषाणु का वाहक सिर्फ क्यूलेक्स प्रजाति के मच्छर जैसे- क्यूलेक्स ट्रिटीनियोरिंकस तथा क्यूलेक्स विश्नुई होते हैं।

6- हाइड्रोफोबिया किसके द्वारा होता है?

A-जीवाणु के द्वारा

B-फफूंद के द्वारा

C-विषाणु के द्वारा√√

D-प्रोटोजोआ के द्वारा

हाइड्रोफोबिया अर्थात जलाशय से डर लगना। हाइड्रोफोबिया में रोगी जल के सामान्य प्रयोग से नहीं डरता किन्तु किसी जलाशय जैसे- नदी, झील, तालाब, समुद्र आदि के पास जाने से या तैरने से घबराता है। हाइड्रोफोबिया को अब रेबीज़ नाम से जाना जाता है। रेबीज़ का विषाणु केंद्रीय नाड़ी तंत्र को प्रभावित करता है।

7- किस रोग के कारण मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु की झिल्ली में सूजन आ जाती है?

A-ल्यूकीमिया

B-पैरालिसिस

C-स्केलेरोसिस

D-मेनेन्जाइटिस

मेनेन्जाइटिस रोग में मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु की झिल्ली में सूजन आ जाती है। यह रोग वायरस, बैक्टीरिया अथवा अन्य माइक्रोऑर्गेनिज्म के संक्रमण से हो जाता है।

8- बच्चों में अतिसार के लिए प्रमुख रूप से उत्तरदायी कारक हैं-

A-जीवाणु

B-रोटावायरस

C-अमीबा

D-कवक

अतिसार रोग विषाणुओं, जीवाणुओं तथा परजीवियों के संक्रमण से हो सकता है। वयस्कों में अतिसार का मुख्य कारक नोरोवायरस तथा बच्चों में रोटावायरस होता है।

9- निम्न में से कौन सी विषाणु जनित बीमारियां हैं?

A-तपेदिक, हर्पीज, रेबीज़

B-मम्स, रेबीज़, हर्पीज√√

C-कैंसर, तपेदिक, पोलियो

D-छोटी माता, कैंसर, तपेदिक

मम्स या कण्ठमाला रोग एक विषाणु जनित रोग है, जिसमें पैरोटिड ग्रंथि बड़ी हो जाती है। रेबीज़ तथा हर्पीज रोगों के कारक भी वायरस हैं।

10- निम्नलिखित में से कौन से रोग का कारक जीवाणु नहीं है?

A-एड्स

B-डिप्थीरिया

C-हैजा

D-काली खांसी

एड्स एक विषाणु जनित रोग है। एड्स रोग का कारक विषाणु रेट्रोवायरस समूह का होता है।

11- पोलियो का वायरस शरीर में किस माध्यम से प्रवेश करता है?

A-मच्छर काटने से

B-दूषित भोजन तथा जल से

C-थूक से

D-कुत्ते के काटने से

पोलियो एक संक्रामक रोग है, जो पोलियोमेलाइटिस नामक विषाणु द्वारा होता है। इसका प्रसार दूषित भोजन तथा जल द्वारा होता है। इससे प्रभावित होने वाला अंग तंत्रिका तंत्र है। यह विषाणु मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु में पहुँचकर तंत्रिका ऊतकों को नष्ट कर देता है। जिसके कारण मस्तिष्क के निर्देशों को तंत्रिकाएं पेशियों तक पहुँचाने में अक्षम हो जाती हैं।

12- निम्न में से पोलियो के लिए उत्तरदायी सूक्ष्म जीव है-

A-जीवाणु

B-विषाणु

C-कीट

D-कवक

पोलियो रोग का कारक एक विषाणु होता है। इसका संचारण प्रदूषित आहार तथा जल द्वारा होता है।

13- पोलियो के टीके की खोज किसने की?

A-अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

B-जोनॉस साल्क

C-रॉबर्ट कोच

D-एडवर्ड जेनर

पोलियो के टीके की खोज सर्वप्रथम जोनॉस साल्क ने 1952 में की। पोलियो बच्चों में होने वाला एक अत्यन्त घातक रोग है। इस रोग में बच्चे विकलांग हो जाते हैं।

14- साल्क टीका किस रोग से सम्बन्धित है?

A-चेचक

B-टिटनेस

C-टी. बी.

D-पोलियो

साल्क टीका पोलियो से सम्बन्धित है। पोलियो का वायरस बच्चों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है जिससे उनमें विकलांगता आ जाती है।

15- सामान्य जुकाम के लिए उत्तरदायी वायरस है-

A-आर्थोमिक्सो

B-रिनो वायरस

C-ल्यूकीमिया वायरस

D-पोलियो वायरस

3 post ads->
style=”display: block;” data-ad-format=”auto” data-ad-slot=”5784732699″ data-full-width-responsive=”true”

सामान्य जुकाम एक संक्रामक रोग है जो छींक, वायु इत्यादि के माध्यम से फैलता है। इसमें रोगी को सिरदर्द, हल्का बुखार तथा नाक व आँख से पानी गिरता रहता है। रिनो वायरस पैथोजीन सामान्य जुकाम के लिए उत्तरदायी कारक है।

16- यकृत रोग हेपेटाइटिस बी का कारक है-

A-डीएनए वायरस√√

B-आरएनए वायरस

C-जीवाणु

D-प्लैटीहेलमिन्थ

हेपेटाइटिस बी रोग का कारक हेपेटाइटिस बी वायरस है। जो हेपा डीएनए वायरस परिवार का एक सदस्य है।

17- किस सूक्ष्म जीव द्वारा हेपेटाइटिस बी की बीमारी होती है?

A-वायरस√√

B-प्रोटोजोआ

C-बैक्टीरिया

D-कवक

हेपेटाइटिस बी एक संक्रामक रोग है, जो हेपेटाइटिस बी नामक वायरस के कारण होता है। इस रोग में यकृत में सूजन एवं जलन पैदा होती है।

18- हेपेटाइटिस रोग में शरीर का कौन सा अंग सीधे प्रभावित होता है?

A-यकृत

B-फेफड़ा

C-हृदय

D-मस्तिष्क

हेपेटाइटिस रोग में शरीर का सीधे प्रभावित होने वाला अंग यकृत है।

19- निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

A-प्लेग – चूहा

B-रेबीज़ – कुत्ता

C-टेपवर्म – सुअर

D-पोलियो – बन्दर√√

प्लेग एक संक्रामक रोग है, जो चूहों द्वारा फैलता है। रेबीज़ पागल कुत्ते के काटने से फैलता है। टेपवर्म सुअर का अधपका मांस खाने से मनुष्य के शरीर में पहुँचता है। जबकि पोलियो बन्दर से नहीं बल्कि दूषित भोजन तथा जल से फैलता है। इस रोग का कारक पोलियोमेलाइटिस नामक विषाणु है।

20- निम्नलिखित में से किन रोगों का भारत से उन्मूलन हो चुका है?

1-डिप्थीरिया

2- गिनी वर्मा रोग

3-चेचक

कूट

A-केवल 1 और 2

B-केवल 2 और 3√√

C-केवल 1 और 3

D-केवल 3

1947 के बाद से भारत में अब तक तीन रोगों चेचक, गिनी वर्म रोग तथा पोलियो का उन्मूलन हो चुका है। अप्रैल 1977 में भारत को चेचक मुक्त घोषित किया गया था। फरवरी 2000 में गिनी वर्म रोग मुक्त घोषित किया गया। 27 मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया गया।

21- एड्स का संचरण होता है-

1-असुरक्षित लैंगिक संभोग से

2-रक्ताधान से

3-रक्त चूषक कीटों से

4 अपरा के सम्पर्क से

कूट

A-1, 2 और 3 सही हैं

B-1, 2 और 4 सही हैं√√

C-1, 3 और 4 सही हैं

D-1 और 3 सही हैं।

एड्स रोग HIV द्वारा होता है, जिसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। यह अत्यन्त घातक एवं जानलेवा रोग है। एड्स रोग असुरक्षित लैंगिक संभोग, दूषित रक्ताधान तथा संक्रमित माता से अपरा द्वारा बच्चे में संचरित होता है।

22- HIV निम्न में से किससे नहीं फैलता है?

A-HIV संक्रमित रक्त से

B-बिना उबली हुई सुई के प्रयोग से

C-मच्छर के काटने से

D-असुरक्षित यौन सम्बन्ध से

style=”display: block; text-align: center;” data-ad-format=”fluid” data-ad-layout=”in-article” data-ad-slot=”4029953818″

मच्छर के काटने या किसी अन्य रक्त चूषक कीट के काटने से नहीं फैलता है। यह सूखे चुम्बन, खासी, छींक आदि से भी नहीं फैलता है।

23- एड्स रोग में निम्नलिखित में से कौन से लक्षण प्रकट होते हैं?

1-सूजे हुए लसिका पर्व

2-रात्रि में पसीना आना

3-स्मृति लोप

4-वजन का घटना

कूट

A-1 और 2

B-2, 3 और 4

C-1, 3 और 4

D-1, 2, 3 और 4√√

एड्स एक विषाणुजन्य रोग है, जिसमें रोगी की रोगरोधक क्षमता नष्ट हो जाती है। इस रोग में कई लक्षण प्रकट होते हैं जिसमें सूजे हुए लसिका पर्व, रात्रि में पसीना आना, स्मृति लोप, वजन का घटना, थकावट इत्यादि प्रमुख हैं। इसमें व्यक्ति का शरीर इतना कमजोर हो जाता है कि रोगी की कई प्रकार के संक्रामक रोगों के कारण मृत्यु हो जाती है।

24- कथन (A): एड्स में विशिष्ट रक्षा प्रणाली नष्ट हो जाती है।

कारण (R): एड्स में T लिम्फोसाइट पूर्णतया नष्ट हो जाते हैं।

कूट

(A)-A तथा R दोनों सही। R, A की सही व्याख्या करता है।√√

(B)-A तथा R दोनों सही। R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।

(C)-A सही है किन्तु R गलत है।

(D)-A गलत है किन्तु R सही है।

T-लिम्फोसाइट्स एक प्रकार की श्वेत रक्त कणिकाएं हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली का भाग होती हैं। जब HIV का संक्रमण होता है तो ये कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं। जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने लगती है।

25- एड्स विषाणु में होता है-

A-डीएनए + प्रोटीन

B-आरएनए + डीएनए

C-आरएनए + प्रोटीन√√

D-केवल आरएनए

HIV एक तरह का रेट्रो वायरस है। रेट्रो वायरस उसे कहते हैं, जो आरएनए के निर्माण के लिए आनुवांशिक सूचनाएं देता है। HIV धनात्मक एकल रेशे वाले आरएनए की दो प्रतियों से मिलकर बना होता है।

26- AIDS के लिए उत्तरदायी वायरस का उदाहरण है-

A-ग्रंथि विषाणु

B-किर्मीर विषाणु

C-टी-एवेन विषाणु

D-रेट्रो विषाणु√√

एड्स के लिए उत्तरदायी रेट्रो वायरस समूह का विषाणु है।

27- टैटू बनवाने से निम्न में से कौन सी बीमारियां एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं?

1-चिकनगुनिया

2-यकृतशोथ बी

3-HIV-एड्स

कूट

A-केवल 1

B-केवल 1 और 2

C-केवल 2 और 3√√

D-1, 2 और 3

टैटू बनवाने से कई प्रकार के संक्रामक रोगों का खतरा रहता है इससे हेपेटाइटिस, एड्स, ग्रैनूलोमस तथा केलॉयड जैसी बीमारियां हो सकती हैं। HIV-एड्स और हेपेटाइटिस बी एवं सी रक्त के संक्रमण से होने वाली बीमारियां हैं, जो टैटू बनाने वाली सुई के कई लोगों पर बार-बार प्रयोग से हो सकती हैं।

28- निम्नलिखित में से HIV का कौन सा उप-प्रकार भारत में प्रभावी है?

A-HIV 1ए

B-HIV 1बी

C-HIV 1सी√√

D-HIV 1डी

एड्स एक विषाणु जनित रोग है। यह रोग यौन संबंधों के कारण, रुधिराधान में अनियमितता और नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से फैलता है। समलैंगिक यौन संबंध इसका सबसे प्रमुख कारण है। इसमें रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। सम्पूर्ण विश्व में HIV के 9 उप-प्रकार हैं। भारत में HIV का C उप-प्रकार प्रभावी है।

29- एड्स वायरस HTLV-III की खोज किसने की थी?

A-राबर्ट गेलो

B-एडवर्ड जेनर

C-आइजन जेनर

D-रॉबर्टसन

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैण्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन, वाल्टीमोर के इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन वाइरोलॉजी के निदेशक राबर्ट चार्ल्स गेलो ने HTLV-III (Human T-cell Leukemia Virus) की खोज की। यह अतिघातक एड्स रोग का कारक है।

30- एलिसा (ELISA) परीक्षण किया जाता है-

A-एड्स की पहचान के लिए

B-क्षयरोग की पहचान के लिए

C-मधुमेह की पहचान के लिए

D-टाइफाइड की पहचान के लिए

एलिसा (ELISA- Enzyme Linked Immunosorbent) परीक्षण एड्स की पहचान के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस रोग का परीक्षण विकिरणीय-प्रतिरक्षी जांच द्वारा भी किया जाता है।

31-HIV के उपचार हेतु सबसे ज्यादा आजमाई गयी दवा है-

A-जीडोवुडिन

B-माइकोनाजोल

C-नोनॉक्सिनॉल

D-विराजोल

जीडोवुडिन/एजीडोथाइमिडीन एक प्रकार से एंटी रेट्रोवायरल दवा है। जिसे एड्स रोग के उपचार में प्रयोग किया जाता है।

32- सुअरों को रिहायशी इलाकों से दूर रखना किसके उन्मूलन में सहायक है-

A-मलेरिया के

B-जापानी एनसेफेलाइटिस के

C-फीलपांव के

D-पोलियो के

पालतू सुअर एवं जंगली चिड़ियां जापानी एनसेफेलाइटिस के वायरस की वाहक होती है। मच्छर इनसे वायरस को प्राप्त कर मनुष्य तथा अन्य जानवरों को संक्रमित करते हैं। अन्य किसी पालतू पशु में जापानी एनसेफेलाइटिस के विषाणु नहीं पाये जाते हैं। अतः सुअरों को रिहायशी क्षेत्र से दूर रखकर इस रोग का उन्मूलन किया जा सकता है।

33- किस बीमारी को एंटीबायोटिक्स द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता?

A-कुष्ठ

B-टिटेनस

C-खसरा

D-हैजा

खसरा (मीमल्स) बच्चों में होने वाला एक प्रमुख विषाणु जनित रोग है, जिसको एंटीबायोटिक्स द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता है। जबकि कुष्ठ, टिटेनस तथा हैजा जीवाणु जनित रोग हैं जिन्हें विभिन्न प्रकार के एंटीबायोटिक्स द्वारा ठीक किया जा सकता है।

34- चेचक निम्न में से किसके संक्रमण से होता है?

A-जीवाणु के

B-विषाणु के

C-कवक के

D-प्रोटोज़ोआ के

चेचक वायरस के संक्रमण से होने वाला अत्यन्त संक्रामक रोग है। इसके विषाणु रोगी की त्वचा, थूक, वस्त्र इत्यादि के माध्यम से फैलते हैं। यह रोग मुख्यतया त्वचा को प्रभावित करता है।

35- विश्व को चेचक मुक्त कब घोषित किया गया?

A-1975 में

B-1980 में

C-1996 में

D-2008 में

चेचक एक विषाणुजन्य रोग है जो वैरिओला नामक विषाणु से होता है। इसके टीके का आविष्कार एडवर्ड जेनर ने किया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 1980 में विश्व को चेचक मुक्त घोषित किया गया।

36- इम्यूनोलॉजी का जनक किसे माना जाता है?

A-रॉबर्ट कोच को

B-लुई पॉश्चर को

C-एडवर्ड जेनर को

D-लैंडस्टीनर को

एडवर्ड जेनर को इम्यूनोलॉजी का जनक कहा जाता है। इन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार किया था।

37- रानीखेत बीमारी सम्बन्धित है-

A-मुर्गियों से

B-गायों से

C-बकरियों से

D-घोड़ों से

रानीखेत मुर्गियों में होने वाली एक प्रमुख बीमारी है, जो कि अत्यन्त संक्रामक होती है। यह एक विषाणु जनित रोग है।

38- निम्नलिखित बीमारियों में से कौन सी संक्रामक हैं?

1-फुट एवं माउथ रोग

2-एंथ्रेक्स

3-ब्लैक क्वार्टर

4-काउपॉक्स

कूट

A-1, 2 और 3

B-2, 3 और 4

C-1 और 4

D-1, 2, 3 और 4√√

उपर्युक्त चारों बीमारियां संक्रामक हैं। फुट एवं माउथ रोग मवेशियों में होने वाला एक विषाणुजन्य रोग है। एंथ्रेक्स, बैसिलस एंथ्रासिस नामक जीवाणु से मवेशियों में होता है। ब्लैक क्वार्टर भेड़ो में होने वाला संक्रामक रोग है। काउपॉक्स भी मवेशियों में होने वाला विषाणु जनित रोग है।

39- पशुओं का फुट एवं माउथ रोग किसके कारण होता है?

A-जीवाणु के कारण

B-फंगस के कारण

C-प्रोटोजोआ के कारण

D-विषाणु के कारण

गाय, भैस, बकरी तथा सुअर में खुरपका व मुंहपका रोग वायरस के कारण होता है। ल्योफ्लर तथा फ्राश ने 1897 में जर्मनी के पशुओं में इस रोग का पता लगाया था।

40- H1N1 वायरस किस बीमारी से सम्बन्धित है?

A-स्मॉलपॉक्स

B-बर्डफ्लू

C-डेंगू

D-स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू सूकर इन्फ्लूएंजा विषाणुओं द्वारा फैलाया जाने वाला एक संक्रामक रोग है। स्वाइन फ्लू के वायरस को H1N1 वायरस कहा जाता है। जो व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से सुअरों के सम्बन्ध में रहता है उसके संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है।

41- डेंगू बुखार में मानव शरीर में निम्नलिखित में से किसकी कमी हो जाती है?

A-प्लेटलेट्स की

B-हीमोग्लोबिन की

C+शर्करा की

D-जल की

डेंगू बुखार में मानव शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। प्लेटलेट्स शरीर में रक्तस्राव रोकने में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। अतः इसके अभाव में असामान्य रक्तस्राव हो सकता है।

42- यदि कोई रोग विश्व के वृहत क्षेत्र में फैलता है, तो उसे क्या कहते हैं?

A-पेंडेमिक

B-एपिडेमिक

C-एनडेमिक

D-एपिजुटिक

जब कोई रोग किसी विशेष क्षेत्र या जनसंख्या में स्थायी रूप से विद्यमान रहता है, तो ऐसी स्थिति को एनडेमिक कहते हैं। जब कोई संक्रामक रोग किसी विशेष क्षेत्र की जनसंख्या में कम समय बड़ी तेजी से फैलता है, तो ऐसी स्थिति को एपिडेमिक कहते हैं। जब एपिडेमिक स्थिति का विस्तार पूरे विश्व में हो जाता है, तब इसे पेंडेमिक कहते हैं।

43- निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

विषाणु संक्रमित कर सकते हैं-

1-जीवाणुओं को

2-कवकों को

3-पादपों को

कूट

A-केवल 1 और 2 सही

B-केवल 3 सही

C-केवल 1 और 3 सही

D-1, 2 और 3 सही√√

विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं, जो केवल जीवित कोशिकाओं को ही प्रभावित कर सकते हैं। वायरस जीवित कोशिका से युक्त किसी भी जीव को संक्रमित कर सकते हैं। जैसे- पादप, कवक व जीवाणु आदि।

44- निम्न में से HIV द्वारा कौन सा रोग होता है?

A-क्षय रोग

B-आतशक रोग

C-कैन्सर

D-एड्स

Human Immuno Deficiency Virus (HIV) द्वारा अत्यन्त घातक रोग एड्स होता है। एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएन्सी सिंड्रोम होता है जिसका अर्थ होता है- शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का क्षीण हो जाना। सर्वप्रथम यह रोग 1981 में मध्य अमेरिका में सामने आया था। T4 लिम्फोसाइट HIV की होस्ट या टारगेट कोशिकाएं होती हैं।

45- एक वायरस में पाया जाता है-

A-केवल DNA

B-केवल RNA

C-केवल प्रोटीन

D-प्रोटीन तथा न्यूक्लिक अम्ल

वायरस न्यूक्लिओप्रोटीन अर्थात न्यूक्लिक अम्ल तथा प्रोटीन के कण होते हैं। इसमें केवल एक न्यूक्लिक अम्ल DNA या RNA होता है जो इसका लगभग 6% केंद्रीय भाग बनाता है। शेष 94% भाग प्रोटीन अणुओं का बना मोटा तथा अभेद्य सुरक्षात्मक खोल होता है। जिसे कैप्सिड कहते हैं।

46- निम्नलिखित में से किसका जेनेटिक पदार्थ RNA होता है?

A-प्लाज्मोडियम

B-स्टेफिलोकोकस

C-एच. आई. वी.√√

D-बैक्टीरियोफेज

HIV एक रेट्रोवायरस है जिसका जेनेटिक पदार्थ एकसूत्री RNA होता है।

47- मोंटेनियर तथा गैलों ने निम्नलिखित में से किसकी खोज की थी?

A-AIDS विषाणु

B-हिपैटाइटिस-बी विषाणु

C-पोलियो विषाणु

D-T2- PHAGE

अमेरिका के लूक मोंटेनियर तथा रॉबर्ट गैलों ने सर्वप्रथम एड्स विषाणु की खोज की थी।

48- निम्न में कौन प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक दोनों ही श्रेणी में नहीं आता है?

A-नॉस्टाक

B-सेकेरोमाइसिस

C-क्लेमाइडोमोनास

D-टी. एम. वी.√√

TMV (टोबेको मोजैक वायरस) एकसूत्री RNA वायरस है, जिसे सजीवों की श्रेणी में नहीं रखा जाता। इसमें कोशिकीय संरचना नहीं होती है। सजीवों को कोशिकीय संरचना के आधार पर प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक श्रेणी में बांटा गया है।

49- सामान्यतः पादप विषाणुओं का जेनेटिक पदार्थ होता है-

A-RNA

B-DNA

C-A तथा B दोनों

D-उपर्युक्त में से कोई नहीं

साधारणतया पादप विषाणुओं का आनुवांशिक पदार्थ RNA होता है। जबकि जन्तु विषाणुओं में RNA या DNA होता है। बहुत कम पादप विषाणु हैं जिनका आनुवांशिक पदार्थ DNA होता है। जैसे- कैलिमोवायरस एक पादप विषाणु है जिसका जेनेटिक पदार्थ डीएनए है।

50- सभी विषाणुओं की मूल संरचना में होता है-

A-कार्बोहाइड्रेट एवं वसा

B-स्टार्च एवं वसा

C-प्रोटीन एवं न्यूक्लिक एसिड

D-लिपिड्स एवं प्रोटीन

सभी प्रकार के विषाणुओं की मूल रासायनिक संरचना समान होती है। प्रत्येक विषाणु में न्यूक्लिक अम्ल का एक central core होता है, जो एक प्रोटीन आवरण से ढका होता है। जिसे पेटिका या कैप्सिड कहते हैं।

51- वाइरॉयड्स क्या होते हैं?

A-प्रोटीन के संक्रामक अणु

B-फैज विषाणु

C-कार्बोहाइड्रेट के अणु

D-रोगकारक RNA अणु

वाइरॉयड्स RNA के बने हुए नग्न कण (Naked Particle) होते हैं। इन पर प्रोटीन का आवरण नहीं होता है। ये रोगकारक होते हैं तथा जीवित कोशिका में प्रवेश करने पर विषाणुओं की भांति बहुगुणित होने लगते हैं। सन 1971 में टी. ओ. डाइनर ने इन संक्रामक कारकों को वाइरॉयड्स कहा।

52- विषाणु की खोज किसने की?

A-मेयर

B-इवानोवस्की

C-पाश्चर

D-उपर्युक्त में कोई नहीं

वायरस की खोज इवानोवस्की द्वारा की गयी। विषाणु सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी होते हैं।

53- जब विषाणु किसी कोशिका में प्रवेश करता है तब कोशिका में प्रवेश करने वाला विषाणु का पदार्थ होता है-

A-प्रोटीन पर्त

B-न्यूक्लिक अम्ल

C-प्रोटीन पर्त तथा न्यूक्लिक अम्ल दोनों

D-इनमें से कोई नहीं

जब वायरस किसी लिविंग सेल में प्रवेश करता है तब विषाणु की प्रोटीन पर्त बाहर छूट जाती है, केवल न्यूक्लिक अम्ल ही कोशिका में प्रवेश करता है। इसे हर्शे तथा चेज नामक वैज्ञानिकों ने प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया।

54- सत्य कथन पहचानिये-

A-विषाणु में प्रोटीन पर्त कैप्सोमियर की बनी होती है।√√

B-वायरस मृत कोशिकाओं में भी बहुगुणित हो सकते हैं।

C-विषाणु में स्वयं का उपापचयी तंत्र होता है।

D-विषाणुभ प्रोटीन पर्त तथा न्यूक्लिक अम्ल के बने होते हैं।

वायरस के प्रोटीन कवच को कैप्सिड कहते हैं, यह अनेक इकाइयों की बनी होती है जिन्हें कैप्सोमियर कहते हैं। विषाणु के जीवित कोशिका के भीतर ही बहुगुणित हो सकते हैं तथा इनमें स्वयं का कोई भी उपापचयी तंत्र नहीं होता है। विषाणुभ केवल RNA के बने होते हैं।

55- T4-बैक्टीरियोफेज उत्पन्न किये जा सकते हैं-

A-ई. कोलाई जीवाणु में

B-कृत्रिम संवर्धन माध्यम में

C-दोनों में

D-किसी में नहीं

T4-बैक्टीरियोफेज एक विषाणु है जिसे E-Coli जीवाणुओं में उत्पन्न किया जा सकता है। इसका उपयोग जिन इंजीनियरिंग में किया जाता है।

56- विरिऑन होते हैं-

A-वायरस का कैप्सिड

B-वायरस की पूर्ण अवस्था

C-सक्रिय विषाणु के न्यूक्लिक अम्ल

D-एक अक्रिय या मृत विषाणु√√

57- किस विषाणु में सूचना प्रवाह उल्टा अर्थात RNA से DNA की तरफ होता है?

A-TMV

B-HIV

C-रेट्रोवायरस

D-ये सभी

रेट्रो विषाणुओं में प्रतिवर्ती ट्रांसक्रिप्टेज एंजाइम की उपस्थिति के कारण सूचना प्रवाह उल्टा अर्थात RNA से DNA की तरफ होता है।

58- किस पादप विषाणु का जेनेटिक पदार्थ DNA है-

A-कैलिमोवायरस

B-टोबेको मोजेक वायरस

C-पोटैटो मोजैक वायरस

D-पाउल्स वायरस

कैलिमोवायरस कैलिमोविरिडी कुल का जीनस है। यह मुख्यतः पौधों को संक्रमित करता है। इसमें DNA का दोहरा गुणसूत्र पाया जाता है।

59- एक जीवाणुभोजी में होता है-

A-रिबोन्यूक्लिक एसिड

B-कार्बन और नाइट्रोजन

C-प्रोटीन और न्यूक्लिक अम्ल√√

D-केवल प्रोटीन

60- जीवाणुभोजी है-

A-एक जीवाणु जो विषाणु को संक्रमित करता है।

B-एक विषाणु जो जीवाणु को संक्रमित करता है।√√

C-एक जीवाणु जो शैवाल को संक्रमित करता है।

D-इनमें से कोई नहीं

61- HIV जैसे रेट्रोविषाणुओं में कौन सा एंजाइम पाया जाता है?

A-DNA पॉलीमरेज

B-DNA लाइगेस

C-RNA पॉलीमरेज

D-रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेस√√

62- वायरस का कैप्सिड निम्न में किसका बना होता है?

A-सेल्यूलोज

B-प्रोटीन√√

C-म्यूकोप्रोटीन

D-स्टार्च

63- वायरस का प्रोटीन कवच जो न्यूक्लिक एसिड को ढके रहता है, कहलाता है-

A-प्लाज्मिड

B-कैप्सिड√√

C-वेक्टर

D-विरिऑन

64- प्रियान्स क्या होते हैं?

A-संक्रामक प्रोटीन

B-संक्रामक RNA

C-संक्रामक DNA

D-संक्रामक वायरस

प्रियान्स संक्रामक प्रोटीन्स होते हैं, जो रोग उत्पन्न करने की क्षमता रखते हैं। इनका संश्लेषण मस्तिष्क की कोशिकाओं में होता है।

गायों में पागलपन का रोग (Mad cow disease), मनुष्यों में हंसी रोग अथवा कुरु रोग, डीमेंशिया, कम्पनशील लकवे अर्थात पार्किन्सन रोग प्रियान्स के कारण होते हैं।

प्रियान्स द्वारा उत्पन्न रोगों पर रिसर्च के लिए 1976 में डी. सी. गजडूसेक को नावेल पुरस्कार से नवाजा गया।

इन संक्रामक प्रोटीन्स के लिए प्रियान्स शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1982 में स्टैन्ले बी. प्रुसिनर ने किया था। प्रियान्स पर रिसर्च के लिए 1997 में इन्हें भी नावेल पुरस्कार दिया गया।

65- निम्नलिखित में कौन सा कथन विषाणुओं के लिए सत्य है?

A-इनमें अपना उपापचयी तंत्र होता है

B-इनमें डी.एन.ए अथवा आर.एन.ए पाया जाता है

C-ये वैकल्पिक परजीवी हैं

D-ये प्रतिजैविक दवाओं से नष्ट हो जाते हैं

वायरस को सजीव तथा निर्जीव के बीच की कड़ी माना जाता है। इनमें अपना उपापचयी तंत्र नहीं होता है। अतः इन्हें प्रतिजैविकों से नष्ट नहीं किया जा सकता। ये अविकल्पी परजीवी होते हैं। इनमें DNA अथवा RNA में से कोई एक न्यूक्लिक अम्ल पाया जाता है।

66- निम्न में से किसमें केवल एक प्रकार का न्यूक्लिक अम्ल पाया जाता है

A-जीवाणु

B-विषाणु√√

C-कवक

D-एक्टिनोमाइसिटीज

67- निम्नलिखित में से किसमें एंजाइम अनुपस्थित होता है?

A-कवक में

B-वायरस में

C-मोल्ड्स में

D-बैक्टीरिया में

वायरस में एंजाइम अनुपस्थित होता है। जिसके कारण ये न तो कोई जैव क्रिया कर सकते हैं और न ही पोषद कोशिका के बाहर इनका द्विगुणन होता है। एंजाइम की अनुपस्थिति के कारण स्वतंत्रता वायरस के कणों में कोई रासायनिक क्रिया नहीं होती है।

68- विषाणुओं में म्यूटेशन की क्रिया को सर्वप्रथम किसने देखा था?

A-डेलब्रुक ने

B-लूरिया ने

C-पाश्चर ने

D-प्लॉटज ने

विषाणुओं में म्यूटेशन क्रिया को सर्वप्रथम डेलब्रुक ने 1938 में देखा था।

69- वायरस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

A-डी हीरीली ने

B-बीजेरीनेक ने

C-पाश्चर ने

D-प्लॉटज ने

वायरस शब्द, जिसका अर्थ विष या जहरीला तरल पदार्थ होता है सर्वप्रथम पाश्चर द्वारा प्रयोग किया गया। जबकि वायरस की खोज का श्रेय इवानोवस्की को दिया जाता है।

70- विषाणु को सर्वप्रथम किसने क्रिस्टल रूप में प्राप्त करने में सफलता हासिल की?

A-पाश्चर ने

B-मिलर ने

C-इवानोवस्की ने

D-स्टैन्ले ने

W. M. स्टैन्ले ने 1935 में सर्वप्रथम तम्बाकू के मोजैक वायरस को पृथक करके इसके रवे बनाने में सफलता हासिल की। जिसके लिए उनके 1946 में नावेल पुरस्कार मिला। उनके द्वारा तैयार किये गये रवों में तम्बाकू में मोजैक रोग उत्पन्न करने की पर्याप्त क्षमता थी।

71- नीली-हरी शैवाल पर परजीवी वायरस को कहा जाता है-

A-लेम्डाफेज

B-सायनोफेज√√

C-बैक्टीरियोफेज

D-कोलीफेज

You May Also Like