अंडे में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

अंडे में सभी प्रकार के  पौष्टिक तत्व पाये जाते है। मुर्गी का अण्डा भोजन में लेते हैं। अंडे में 58% सफेद भाग होता
है व 30% अंडे की ज़र्दी वाला भाग होता है। अंडे के सफेद भाग में एलब्यूमिन (प्रोटीन) तथा कैल्शियम होता है।
अण्डा जितना ताजा होगा उतना यह पारदर्शी होगा। यह भाग पाचन योग्य
होता है। पकाने पर यह भाग थक्के के रूप में जम जाता है।

अंडे में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व


1. प्रोटीन- 
अंडे के सफेद भाग में 12.6% प्रोटीन पाया जाता है।


2. वसा- 
अंडे के पीले भाग मे 30.6 ग्राम वसा होता है, जो कोलेस्टीराल
के रूप में होती है।


3. विटामिन- 
अंडे में विटामिन ‘ए’ ज़्यादा मात्रा में होता है।
सूर्य की रोशनी में इसका कोलेस्टीरोल विटामिन ‘डी’ में बदल जाता है। अंडे के पीले भाग में विटामिन ‘बी’ (थायमिन) व पीले भाग में
विटामिन ‘बी2’ (राइबोफ्लेबिन) पाया जाता हैं


3. खनिज लवण- 
अंडे के सफेद भाग में कैल्शियम तथा पीले भाग मे
कैल्शियम, फाॅस्फोरस, लौह लवण, गन्धक, क्लोरीन तथा पोटेशियम पाया
जाता है।


4. जल-
 अंडे में 70-73% जल होता है।
अण्डा उबालकर, आमलेट बनाकर खाया जाता है। इसके अलावा बहुत
से खाद्य पदार्थ जैसे केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम, पराठा, पुलाव, बिरयानी व
सब्जी में प्रयोग किया जाता है।

You May Also Like