अक्षरों का महत्व

अक्षरों का महत्व

अक्षरों का महत्व पाठ अक्षरों का महत्व एस्से अक्षरों का महत्व इन हिंदी अक्षरों का महत्व प्रश्न उत्तर अक्षरों का महत्व कहानी aksharo ka mahatva hindi mai aksharo ka mahatva summary in hindi aksharo ka mahatva class 6 summary aksharo ka mahatva par nibandh aksharo ka mahatva ka saransh aksharo ka mahatva class 6 question answer aksharo ka mahatva question answers aksharo ka mahatva class 6 ncert मनुष्य के जीवन में अक्षरों का महत्व अक्षरों का महत्व के प्रश्न उत्तर  अक्षरों का महत्व पाठ के लेखक

अक्षरों का महत्व पाठ का सारांश

अक्षरों का महत्व नामक निबंध में गुणाकर मुले ने अक्षरों के इतिहास के बारे में बताया है। पुस्तकें अक्षरों से ही बनती है। आज दुनिया में हजारों पुस्तकें रोज छ्प रही है। रोज समाचार पत्र व पत्रिकाएँ छप रही हैं। आज हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि यदि मनुष्य इन अक्षरों का न जानना होता ,तो क्या गति होती। कोई भले ही अज्ञानतावश यह कह दे कि अक्षर अनादिकाल से है। ये ईश्वर प्रदत्त है। लेकिन अक्षरों की खोज किसी ईश्वर ने नहीं ,बल्कि हम मनुष्यों ने ही की है।
हमारी पृथ्वी लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।दो तीन अरब साल तक धरती पर किसी प्रकार के जीव जंतु नहीं थे। मनुष्य कोई पांच लाख साल पहले जन्म लिया।दस हज़ार साल पहले ही वह मनुष्य के रूप में बसने के लिए गांवों में रहना शुरू किया।खेती शुरू की। पत्थरों के हथियारों से बढ़ते हुए तांबे और कांसे के औजार तक पहुँच गए।
अक्षरों का महत्व
अक्षरों का महत्व

प्रागैतिहासिक मानव ने सबसे पहले चित्रों के सहारे ही अपने भाव व्यक्त किये। चित्र संकेत ही भाव संकेत बने।उदाहरण के लिए सूर्य को छोटे वृत्त के चहुँ ओर किरणों की घोतक रेखाएँ खींच कर दिखाया जाता।अक्षरों की खोज मनुष्य ने छ हज़ार साल पहले की। अक्षरों की खोज से एक नए युग की शुरुआत हुई।मनुष्य अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए लेखनी का सहारा लेने लगा। तभी से मानव सभ्य कहलाया।आज हम किसी जाति के इतिहास को जानने के लिए उसके इतिहास को उठाकर देखते हैं। यदि मनुष्य अक्षरों का आविष्कार नहीं करता तो वह अपने पुरातन इतिहास को जान नहीं पाता।  अक्षरों की खोज मनुष्य की सबसे बड़ी खोज है। इसके द्वारा वह अपना ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरण करता है। इसी के बाद हमारे विकास में तेज़ी आई।अक्षर और उसकी लिपि का मनुष्य जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। अतः उसके इतिहास और वर्तमान के बारे में जानना आवश्यक है।

aksharo ka mahatva class 6 question answer

प्र.१. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई? 
उ. लेखक ने बताया है कि अक्षरों की खोज के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। अपने विचारों व ज्ञान को आगामी पीढ़ियों तक पहुचाने में मनुष्य सक्षम हुआ। मनुष्य का इतिहास लिखा जाने लगा।इस प्रकार मनुष्य सभ्य कहलाया।
प्र.२. अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
उ. अक्षरों की खोज की शुरुआत प्रागैतिहासिक काल में हुई।सबसे पहले मनुष्य ने चित्रों के जरिये अपने विचार व्यक्त करना शुरू किया।उसने सूर्य का वर्णन करने के लिए छोटे से वृत्त के चहुँ ओर किरणों की घोतक रेखाएँ खिंची थी। इस प्रकार अनेक भाव चित्रों के रूप में आये। इनमें अनेक प्रकार के संशोधन होते रहे। करीब ६ हज़ार साल पहले मनुष्य ने अक्षरों की खोज की।
प्र.३. अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था? 
उ. अक्षरों की खोज से पहले मनुष्य चित्रों का सहारा लेता था। वह मौखिक रूप से अपनी बात कहता था।यदि उसे किसी बात को कहना ही पड़ जाए तो वह अपनी बात चित्र संकेतों के माध्यम से करता था।मनुष्य इन्ही चित्रों के माध्यम से अपनी बात प्रेषित करता था। 

You May Also Like