Bhalu Ne Kheli Football भालू ने खेली फुटबॉल NCERT Class 2 Rimjhim Chapter 2

Bhalu Ne Kheli Football भालू ने खेली फुटबॉल 

भालू ने खेली फुटबॉल क्लास bhalu ne kheli football ncert class 2 सेकंड भालू ने खेली फुटबॉल के प्रश्न उत्तर भालू ने खेली फुटबॉल भालू ने खेली फुटबॉल कविता भालू ने खेली फुटबॉल के शब्दार्थ भालू ने खेली फुटबॉल सर्दियों का मौसम था भालू ने खेली फुटबॉल सर्दियों का मौसम Bhalu Ne Kheli Football भालू ने खेली फूटबाल kids story in hindi bhalu ne kheli football poem bhalu ne kheli football ko kase padhayen class 2 ncert hindi book भालू ने खेली फुटबॉल Bhalu Ne Kheli Football Hindi Story NCERT Books Class 2 हिंदी रिमझिम  2 भालू ने खेली फुटबॉल bhalu ne kheli football cbse class 2 hindi for class 2 stories in hindi 

भालू ने खेली फुटबॉल कहानी का सारांश 

भालू ने खेली फुटबॉल  कहानी में एक शेर के बच्चे व भालू की कहानी को बताया गया है। सर्दियों का मौसम था। चारो तरफ कोहरा ही कोहरा छाया हुआ था। सुबह के समय भालू सैर करने के लिए निकला। वहीँ एक जामुन का पेड़ के नीचे शेर का बच्चा ठण्ड के मारे गोल – मटोल लेता हुआ था। भालू ने सोचा कि शायद जामुन के नीचे फूटबाल है ,तो उसने ताजगी हासिल करने के लिए गोल मटोल चीज़ पर एक किक मारी ,लेकिन वह शेर का बच्चा था। उसने दहाडा और एक पेड़ की डाल पकड़ ली। डाल टूट पड़ी। भालू साहब दौड़ कर शेर के बच्चे को लपक लिया। लेकिन लपकते में शेर के बच्चे को मज़ा आ गया। उसने बार बार भालू से उछालने के लिए आग्रह करने लगा। इसके बाद 12 बार उछालते ही भालू को थकावट आ गयी और वह भाग निकला। लेकिन शेर का बच्चा धडाम से नीचे गिर गया। तभी वहां बाग़ का माली आ गया और वह शेर के बच्चे पर डाल तोड़ने पर जुर्माना लगाने की बात कहने लगा। शेर के बच्चे ने अभी आता हूँ कहकर चुपचाप भाग निकला और कहा कि जान बची तो लाखो पायें। 


भालू ने खेली फुटबॉल के प्रश्न उत्तर

कहानी  से 
प्र. शेर के बच्चे ने पेड़ की डाल क्यों पकड़ी ?

उ. शेर के बच्चे ने अपनी जान बचाने के लिए पेड़ की डाल पकड़ी। 
प्र. शेर का बच्चा क्यों दहाड़ा?

उ.शेर का बच्चा ,भालू के डर के मारे दहाडा। 
प्र. भालू साहब किस बात पर पछताए?

उ.भालू ने शेर के बच्चे को फूटबाल समझा था ,इसीलिए जब जाना कि वह शेर का बच्चा है ,तो बहुत पछताया।  
भालू ने खेली फुटबॉल
भालू ने खेली फुटबॉल
प्र. भालू ने क्यों कहा-ओह! किस आफ़त में आ फँसा?

उ.भालू ने इसीलिए कहा क्योंकि वह बार बार शेर के बच्चे को उछालते – उछालते थक गया था। 
क्या होता अगर 

प्र. भालू शेर के बच्चे को न पकड़ता ?

उ.यदि भालू शेर के बच्चे को न पकड़ता तो वह नीचे गिर जाता और उसके पीठ पर चोट लग जाती। 
प्र. शेर का बच्चा नौ दो ग्यारह न होता?

उ.शेर का बच्चा यदि बाग़ से नहीं भागता तो माली ,उसे बहुत मारता और शेर के बच्चे के माँ – बाप से जुरमाना भरवाता। 
शेर के बच्चे की आप बीती 

प्र. शेर के बच्चे ने घर जाकर अपने माता-पिता को अपनी कहानी सुनाई। उसने क्या-क्या सुनाया होगा? बताओ।

उ.शेर का बच्चा ,जब घर गया तो उसने अपने माता -पिता को सारी कहानी बताई। उसने कहा कि आज मैं ठण्ड के मारे जामुन के पेड के नीचे गोल मटोल लेता हुआ था कि जब भालू दादा ने मुझे फूटबाल समझकर किक मारी। मैं चिल्लाया कि तभी उन्होंने लपक लिया। मुझे उनसे उछालने पर बहुत मज़ा आया और मुझे कई बार उछालने के बाद वे थक गए और घर चले गए। इसके बाद माली काका आये क्योंकि पेड़ की डाल टूट गई थी। जिससे वे बहुत गुस्सा हुए थे और जुरमाना लगाने की बात कहने लगे। तभी मैं अभी आता हूँ कहकर अपनी जान बचाकर भाग आया ,तब जाकर मेरी जान बच पायी। 
खेल खेल में 

प्र. फ़ुटबॉल को फ़ुट बॉल क्यों कहते होंगे?

उ.फ़ुटबाल शब्द अंग्रेजी का शब्द है। जिसमें फूट का अर्थ होता है पैर और बाल का अर्थ होता है गेंद। अर्थात ऐसी गेंद जिसे पैरों से मारा जाया। 
प्र. ऐसे खेलों के नाम बताओ जिनमें बॉल (गेंद) का इस्तेमाल करते हैं।

उ.क्रिकेट ,टेनिस ,हाकी ,पिट्टू आदि। 
तुम्हारी समझ से 

प्र.  ठंड से बचने के लिए शेर का बच्चा गोल-मटोल सिमटकर बैठ गया था।तुम्हारे विचार से शेर का बच्चा ठंड से बचने के लिए और क्या-क्या कर सकता था?

उ. शेर का बच्चा ,जामुन के पेड़ के नीचे न बैठकर ,अपने घर में माता – पिता ,भाई बहनों के बीच रह सकता था। वह आग जलाकर ,उसके सामने बैठ सकता था ,जिससे उसे गर्मी मिले। वह कोई खेल खेलकर अपने भाई बहनों के साथ खेल सकता था ,जिससे शरीर में गर्मी बनी रहे। 

भालू ने खेली फुटबॉल के शब्दार्थ

मौसम – ऋतू 
पछता – दुखी होना 
उछाल – जोर से ऊपर उठाना 
लपक – पकड़ लेना 
आफत – मुसीबत 
धडाम – जोर से नीचे गिरना 
हर्जाना – आर्थिक दंड 

You May Also Like