एक रेल दुर्घटना पर निबंध

एक रेल दुर्घटना पर निबंध 
Essay on Train Accident in Hindi

एक रेल दुर्घटना पर निबंध रेल दुर्घटना पर निबंध Essay on Train Accident in Hindi आँखों देखी दुर्घटना निबंध हिंदी इस वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में मैं अपने भाई के साथ रेल द्वारा दिल्ली जा रहा था।हमने टिकट ख़रीदे और प्लेटफार्म पर पहुँच गए।शीघ्र ही गाडी आई और हम उसमें आसानी से सवार हो गए। गार्ड ने सीटी और गाडी चल दी। 

दुर्घटना का समय और स्थान 

लगभग ९ बजे मोदीनगर के निकट मैंने बहुत जोरों का झटका महसूस किया।  हमारे डिब्बे में बड़ा कोलाहल मच गया। मेरे बड़े भाई के ,जो खिड़की के पास सो रहे थे ,सर में हलकी चोट आई। मैं जोरों से चीख पड़ा। एक बच्चे पर संदूक गिर पड़ा। वह वहीँ तत्काल मर गया। अनेक यात्री जोरों से चिल्ला रहे थे। कुछ समय बाद हमें पता चला कि हमारी गाडी एक मालगाडी से टकरा गयी थी। हमारी गाडी के इंजन को नुकसान पहुँचा था। 
रेल दुर्घटना
रेल दुर्घटना

दुर्घटना का दृश्य 

वह दृश्य वास्तव में बहुत करुणाजनक था। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शाहदरा राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। डाक्टरों और नर्सों का एक दल वहां पहुंचा। उन्होंने घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का भरकस प्रयास किया। मैंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया और घर लौटने का निश्चय किया। मेरे बड़े भाई बहुत भयभीत थे। उन्होंने दिल्ली जाने का विचार छोड़ दिया। 

जीवन की दुखद घटना

जब हम लौटे तो हमारे माता -पिता हमें घर वापस देखकर चौकें। हमनें उन्हें सारी कहानी सुनाई। उन्होंने हमारे सुरक्षित घर लौटने पर चैन की सांस ली। वास्तव में यह मेरे जीवन की एक दुखद घटना है। इसे मैंने कभी नहीं भूल सकता। 

You May Also Like