पदबंध padbandh in hindi

पदबंध PADBANDH

पदबंध padbandh in hindi पदबंध के कितने भेद है पदबंध कितने प्रकार के होते है Padbandh, पदबंध, हिंदी व्याकरण , (Phrase), padbandh in hindi, padbandh examples, padband kya PADBANDH पदबंध संरचना padbandh questions padbandh in english padbandh exercise class 10 padbandh class 8 sarvanam padbandh ke udaharan hindi mein pad band padbandh ke kitne bhed hai padbandh kitne prakar ke hote hain pad and padbandh hindi grammar – वाक्य में जब अनेक पद मिलकर एक व्याकरणिक इकाई का काम करते हैं ,तब वे पदबंध कहलाते हैं .इस प्रकार पदबंध में एक से अधिक पद होते हैं ,जिनमें पद आपस में जुड़े होते हैं .यह सभी मिलकर एक भाषिक इकाई के घटक बन जाते हैं .वाक्य में व्याकरणिक कार्य को सार्थकता प्रदानकर पदबंध का निर्माण होता है .इसके उदाहरण निम्नलिखित हैं – 

  • नदी बहती चली आ रही है। 
  • खरगोश बहुत तेज़ गति से चलता है। 
  • महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का उपदेश दिया।  
  • भागते हुए चोरों में कुछ पकड़े गए। 
  • मेहनत करने वाले छात्र सफल होते हैं।  
उपयुक्त वाक्यों में शब्द कई पदों के योग से बने हैं।ये अनेक पद एक ही पद का काम कर रहे हैं। अतः पदबंध है।  

पदबंध के भेद

पदबंध के ५  भेद हैं ,जिनका विवरण निम्नलिखित है  – 

१. संज्ञा पदबंध – 

जो पदबंध वाक्य में संज्ञा का कार्य करते हैं ,वे संज्ञा पदबंध कहलाते हैं।  जैसे – 
पदबंध
  • पैर में लगी चोट दर्द कर रही है।  
  • मेहनती व्यक्ति जीवन में सफल होते हैं।  
  • हरे रंग की पुस्तक मेज पर रखी है।  
  • दशरथ पुत्र  राम ने रावण को मारा।  

२. सर्वनाम पदबंध – 

जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम पदों का काम करते हैं ,वे सर्वनाम पदबंध कहलाते हैं।  जैसे – 
  • कोलकाता के डोक्टरों में कुछ डॉक्टर अच्छे हैं।  
  • चोट खाए तुम भला क्या खेलोगे।  
  • हड़ताल में शामिल होने से वह बीमार पड़ गयी।  
  • आपके दोस्तों में कौन साथ देगा ?

३. विशेषण पदबंध – 

जो पदबंध संज्ञा या सर्वनाम के विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं ,वे विशेषण पदबंध कहलाते हैं। इसमें शीर्ष पर विशेषण होता है और अन्य पद उसी पर आश्रित होते हैं। जैसे – 
  • वह बहुत सुन्दर चित्र बनाता है।  
  • किस्मत का मारा वह अब कहाँ जाएँ।  
  • कठोर वाणी बोलने वाला व्यक्ति कम बोलता है।  
  • गर्मियों में सफ़ेद खादी कपड़े पहनों।  

४. क्रिया पदबंध – 

वाक्य में कई पद मिलकर क्रिया का कार्य करते हैं ,तो क्रिया पदबंध कहलाते हैं।  जैसे – 
  • दादी कहानी सुनाती रहती हैं।  
  • राम मैदान में खेल रहा है।  
  • धरती का पानी सूखता जा रहा है।  
  • गायक गीत गा रहा है।  

५. क्रिया विशेषण पदबंध – 

किसी भी वाक्य में क्रिया विशेषण का कार्य करने वाले पदबंध क्रिया विशेषण पदबंध कहलाते हैं।  जैसे – 
  • आज गाड़ी बहुत जल्दी आ गयी।  
  • पक्षी पिंजरे के अन्दर बैठा है।  
  • मैं इस माह के अंत तक आ जाऊँगा।  
  • खिलाड़ी मैदान की ओर गए हैं।  
विडियो के रूप में देखें –

You May Also Like