फल जो मुझे अच्छे लगते हैं

फल जो मुझे अच्छे लगते हैं
Fruits which I love 

फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं।इनकों खाने से हमारे शरीर में उर्जा प्राप्त होती है। फायबर उक्त फल शरीर में पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। कई तरह की बिमारियों जिनमें हाई ब्लडप्रेशर ,मधुमेह ,गुर्दे की खराबी आदि बिमारियों से लड़ने में फल सहायता करते हैं। 

आम और संतरा – 

फल
फल
हमारे देश में विभिन्न ऋतुओं के हिसाब से फल पाए जाते हैं। कई फल ऐसे होते हैं ,जो सिर्फ गर्मी या सर्दियों में पाए जाते हैं।फलों में अंगूर ,केला माम ,सेब ,अनार ,अमरुद ,संतरा आदि बहुत लोकप्रिय हैं। ये सभी विटामिन ,प्रोटीन और शरीर के लिए आवश्यक तत्वों से भरपूर होते हैं।इन फलों में मुझे आम और संतरा बहुत पसंद है। आम गर्मियों के मौसम में पाए जाते हैं।आम की कई प्रजातियाँ हैं ,जिसमें अलफांसों ,दशहरी ,लंगड़ा ,मालदह ,हिमसागर ,महिलाबादी आदि प्रमुख है।यह एक रसीला फल है ,जो की मीठा होता है।इसे भारत में फलों का राजा कहा जाता है। मुझे मलीहाबादी और हिमसागर की प्रजातियों के आम बहुत पसंद है।
जहाँ तक संतरे की बात है ,तो यह सर्दियों के मौसम में बहुतायत पाए जाते हैं। यह ठंडा होता है ,जो की तन और मन को प्रसन्नता देने वाला है। इसमें विटामिन सी की मात्रा प्रचुर रहती है ,जो कि सर्दी जुकाम में फायदा पहुंचाती है। 

निरोगी जीवन – 

आज की भाग दौड़ की जिंदगी में जहाँ हम फास्टफूड व मिर्च मसालेदार भोजन के आदि होते जा रहे हैं ,वहीँ ये फल शरीर के स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत गुणकारी हैं। अतः नियमित आहार व फलों के सेवन से स्वास्थ्य और निरोगी जीवन सकते हैं। 

You May Also Like