मोदी जी पर कविता

हमारे मोदी जी

दुनिया में सबसे जुदा से हैं, हमारे मोदी जी।
खुदा तो नहीं पर खुदा से हैं, हमारे मोदी जी।
रूप निराला, काम निराले, नाम भी उनका निराला है।
पल में जैसे भारत देश की सूरत को बदल डाला है।
हर राह प्रगति की ओर, वे हमारी एक नई आशा है।
देश को नंबर वन बनाने की,  उनकी अभिलाषा है।
सोने की चिड़िया फिर से कहलाये ये देश हमारा,
ऐसे देते वो दिलासे हैं,  हमारे मोदी जी।
मोदी जी पर कविता
नरेंद्र मोदी जी

दुश्मन के कानों में गूंज रहे, चर्चे उनके नाम के।

हर तरफ प्रशंसा हो रही उनके हर शुभ काम के।
सब मिलकर सहयोग करें देश को स्वर्ग बनाने में।
आओ सबको प्रेरित करें उनके आदर्श अपनाने में। 
एक नई कहानी लिख कर एक नया इतिहास रचा,
रचईता देश के सदा से हैं, हमारे मोदी जी
 
अब हमारी किस्मत का सूरज कभी न होगा अस्त।
मोदी जी है जब तक हैं,  हमारे देश के सरपरस्त।
उम्मीदों का अलख जगाया, नई आशाओं की किरन।
बन के आम पहरेदार देश का दुश्मनों से बचाया चमन।
भंवर में जब जब डोली नईया अपने विश्वासों की,
इस नौका के नाखुदा से हैं,  हमारे मोदी जी
 
नये भारत का निर्माण किया, सपनों को साकार किया।
जागो सोने वालों देखो, उन्होंने देश का उद्धार किया।
भारत माता के पूत, हर भारतवासी की जान हैं।
अमर रहें युग युग तक मोदी जी बड़े महान हैं।
जीवन को सफल बनाने का मंत्र इनके पास है,
मंजिल के रास्ता से हैं,  हमारे मोदी जी।
– सुशी सक्सेना
इंदौर

You May Also Like