विश्व हिन्दी दिवस पर कविता

विश्व हिन्दी दिवस 

विश्व हिन्दी दिवस पर कविता

हिन्दी भाषा हो हर मन की ।
भाषा बन जाये यह जन जन की ।।

हिन्दी भाषा अपनी भाषा , सब में यह अभिमान हो ।
समृद्ध बने हिन्दी भाषा , कहीं नहीं अपमान हो ।।
हिन्दी भाषी हम भारत वासी , इसका सबको भान हो ।
अखिल विश्व में हिन्दी छाये , हिन्दी का सम्मान हो ।।

चाह मेरी है यही बन्धुओं , विश्व की भाषा हिन्दी हो ।
सम्पूर्ण विश्व के शुभ्र पटल पर , हिन्दी की विन्दी हो ।।

   हिन्दी भाषा हो हर मन की ।
  भाषा बन जाये यह जन जन की ।।

——————0—————–

——————0—————–


– रूद्र नाथ चौबे ” रूद्र “

आजमगढ़ , उत्तर प्रदेश , भारत 

सम्पर्क सूत्र- 9450822762

You May Also Like