सबका ईश्वर एक है

सबका ईश्वर एक है

सबका ईश्वर एक है,
ईश्वर ने सबको एक बनाया है
ईश्वर की नही कोई जाति
किसने ईश्वर की जाति बनाई?

सबका ईश्वर एक है

सबका ईश्वर नेक है,
ईश्वर ने सबको नेक बनाया है
ईश्वर में नहीं कोई बदी
किसने ईश्वर में बदी घुसाई?

सबका ईश्वर विवेक है,
ईश्वर ने सबको विवेक दिया है,
ईश्वर नहीं है अविवेकी
किसने ईश्वर में भरी बुराई?

सबका ईश्वर प्रेम है
ईश्वर ने सबको प्रेम सिखाया है
ईश्वर नहीं है बेवफा
किसने भरी उनमें बेवफाई?

सबका ईश्वर करुण है
ईश्वर ने सबमें करुणा भर दी है
ईश्वर नहीं है हिंसक
किसने उनको हिंसा सिखाई?

सबका ईश्वर सर्वगुणी है
सबको मानव गुण धर्म दिया है
किन्तु अमानुषी कार्य को
ईश्वरीय घोषणा किसने करवाई?

ईश्वर नहीं दस-बीस है
ईश्वर ने ईश्वर नहीं बनाया है
अपने दुष्कर्म की डफली
ईश्वर के नाम किसने बजवाई?

—विनय कुमार विनायक

दुमका, झारखंड-814101.

You May Also Like