हाथी पर निबंध

हाथी पर निबंध
Essay on Elephant in Hindi Language

हाथी पर निबंध Hathi Par Nibandh essay on elephant hindi Essay on Elephant in Hindi Language hathi par lekh hindi mein – हाथी धरती पर रहने वाले विशालकाय प्राणियों में से एक है। हाथी एक राजसी जानवर है।प्राचीनकाल में भारत में इसे जंगलों से पकड़कर राजाओं की सवारी या युद्ध क्षेत्र में इसका प्रयोग किया जाता था। हिन्दू समाज हाथी को गणेश भगवान् का अवतार मानते हैं और इसी रुप में पूजा करते हैं।  

हाथी का आकार – 

हाथी
हाथी
हाथी प्राय: अपनी बुद्धिमत्ता के लिए माना जाता है। इसकी स्मरण शक्ति बहुत तेज़ होती है। यह प्राय: काले या स्लेटी रंग के पाए जाते हैं। इनके चार पैर खम्बें के आकार के बहुत बड़े होते हैं। इनके दो कान बहुत बड़े और इसकी एक लम्बी सूंड़ होती है ,जिससे ये अपने लिए खाना खोजते हैं। अपनी सूंड़ में पाने भरकर अपने ऊपर डालते हैं।पेड़ों से पत्तियाँ तोड़कर खाते हैं। वास्तव में हाथी की सूंड़ इनके हाथों की तरह प्रयोग किये जाते हैं। हाथी की दो आँखें व एक छोटी सी पूंछ होती है।इसके दो दांत होते हैं ,जिसका प्रयोग ये खाने के लिए नहीं करते हैं।    

हाथी सामाजिक प्राणी – 

हाथी शाकाहारी जानवर होते हैं। इन्हें खाने में पत्तियाँ ,फल ,झाड़ियाँ खाना पसंद है। ये मनुष्य की तरह ही सामाजिक प्राणी है।इन्हें झुण्ड में रहना पसंद है। इनके झुण्ड में एक मुखिया होता है ,जिसकी बातें सभी युवा व सभी हाथी सदस्य मानते हैं।भारत में इनका प्रयोग सवारी करने या लकड़ी के गट्ठर ढोने के काम में लिया जाता है।हाथी को पालतू भी बनाया जाता है।इनके करतब सिखा कर सर्कस में खेल दिखाने के लिए रखा जाता है।  

हाथियों के प्राकृतिक आवास में कमी – 

हाथी शांतिप्रिय जानवर है।मनुष्यों की आबादी बढ़ने के कारण जंगल छोटे पड़ते जा रहे हैं। इंसान जंगल काटकर खेत या अपने लिए घर बना रहा है। इससे हाथियों के लिए प्राकृतिक आवास कम होते जा रहे हैं। अतः हाथी और मनुष्यों के बीच टकराहट बढ़े हैं।इसीलिए आवश्यकता हैं कि मनुष्य अपनी लालसा छोड़कर हाथियों को संरक्षण प्रदान करें ,जिससे हाथी जैसा शांतिप्रिय जीव अपने प्राकृतिक आवास में रह सके।  

You May Also Like