गांधी कौन थे गांधीवाद क्यों समझ के परे ?

गांधी कौन थे गांधीवाद क्यों समझ के परे ?


गांधी कौन थे,गांधीवाद क्यों समझ के परे?
क्या गांधी गौतम महावीर जैसे महान थे या,

एक गुजराती दीवान के पुत्र काठियावाड़ के,
या बैरिस्टर अंग्रेजी पढ़े-लिखे सूट-बूट वाले!

गांधी कौन थे गांधीवाद क्यों समझ के परे ?
महात्मा गाँधी 

या एक त्यागी लिबास के,अंग्रेजी विश्वास के,
या साबरमती के फकीर टखने भर धोती के!

या सबके सब चेहरे, बापू महात्मा गांधी के,
या पकड़ से परे,गांधी जी सच की परख से!

सच में यकीन ना होता,गांधी के चमत्कार पे,
क्या सच में जीते जी, गांधी बापू हो गए थे?

या एक बात बार-बार दुहराने से बापू हो गए,
न त्याग, न आग,कैसे गोरे गए भाग गांधी से?

जैसे डरते थे अंग्रेज, क्रांतिकारी युवाओं से,
वैसा कोई खौफ नहीं था, गोरों को गांधी से!

फांसी तक नहीं टाल सके थे भगत सिंह के,
कैसे यकीन करले ,आज की पीढ़ी गांधी पे!

पाकिस्तानी हिस्से के, जिन्होंने पैसे दिलाए,
किन्तु ट्रेन में लाश आना, रुकवा नहीं पाए!

देश के विभाजन को, जो सके नहीं थे टाल,
उनकी कारगुजारी पर, लाजिमी है सवाल!

– विनय कुमार विनायक,

दुमका, झारखण्ड-814101

You May Also Like