मीरा बहन और बाघ CBSE Class 3 Hindi Chapter 11

मीरा बहन और बाघ 

Mirabehn Aur Baagh मीरा बहन और बाघ क्लास ३ मीरा बहन और बाघ प्रश्न उत्तर मीरा बहन और बाघ कविता मीरा बहन और बाघ summary मीरा बहन और बाघ के प्रश्न उत्तर मीराबहन और बाघ मीरा बहन और बाघ Meera Bahen Aur Bagh question and answers Class 3 Hindi with Question and Answers meera bahan aur bagh story meera bahan aur bagh class 3 chapter 11 class 3 hindi NCERT NCERT Class 3 CBSE Class 3 NCERT Rimjhim 3 Meera Behn Aur Bagh Meera bahan aur baagh मीरा बहन और बाघ Meera bahen aur bagh kahani Mera bahan aur bagh hindi Meera bahen aur bagh ncert Meera bahen aur bagh cbse मीरा बहन और बाघ मीरा बहन और बाघ  Meera Bahen Aur Bagh  Chapter 11  Class 3 Hindi  NCERT CBSE  


मीरा बहन और बाघ पाठ का सारांश 

मीरा बहन और बाघ
मीरा बहन और बाघ
मीरा बहन और बाघ पाठ में मीरा बहन की अहिंसा के बारे में बताया गया है। मीरा बहन का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। गाँधी जी के विचारों के कारण वे अपना परिवार को छोड़ छाड़ कर गाँधी जी के साथ काम करने लगी। आजादी के बाद वे उत्तर प्रदेश के एक पहाड़ी गाँव गेवली में गोपाल आश्रम की स्थापना करके रहने लगी। वे अपना सारा समय पालतू जानवरों की सेवा में बिताने लगी। गेवली गाँव के आसपास के जंगलो में बाघ का खतरा था। वह किसानों के पालतू जानवरों का भी शिकार करने लगा। उसने एक गाय को भी मार डाला। 
गाँव के लोग गोपाल आश्रम में गए और उन्होंने अपनी समस्या मीरा बहन को बताई। गाँव के लोगों ने तय किया कि बाघ को कैद किया जाए। कैद करने के लिए एक पिंजरा बनाया गया और उसके अन्दर एक बकरी रखी गयी। जैसे ही बाघ अन्दर घुसता ,वह दरवाजा बंद हो जाता। पिंजरे को ऐसी जगह रखा गया ,जहाँ बाघ अक्सर आता – जाता रहता है। रात बीतने के बाद लोग सुबह जब पहुंचे तो देखा कि पिंजरे का दरवाजा बंद है ,लेकिन अन्दर बाघ नहीं था। लोग बहुत हैरान हो गए थे कि बिना बाघ के अंदर आये बिना पिंजरा बंद कैसा हो गया। गाँव वाले मीरा बहन के पास गए और अपनी समस्या बताई तो बहन ने कहा कि मुझे नींद नहीं आ रही थी। मैं सोचती रही कि बाघ को धोखा देकर हम बाघ को क्यों  फसायें ,इसीलिए मैं स्वयं पिंजरे का दरवाजा बंद कर आई।


मीरा बहन और बाघ के प्रश्न उत्तर

कहानी से
प्र. कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया गया है। नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों?

चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग

उ. कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया गया है। नीचे दी गयी सूचि में मुझे टूटा हुआ कांच सबसे ज्यादा खतरनाक लगता है। यदि किसी के पैर में यह गढ़ जाए तो वह घायल हो सकता है और उसके पैर से खून निकलने लगता है। यह जानवरों को भी घायल कर देता है।
प्र. मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।

उ.  मीरा बहन की बात सुनकर गाँव वालों को बहुत निराशा हुई होगी। वे कहे होंगे कि आपने यह ठीक नहीं किया। वह हमारे जानवरों को मार रहा है। अतः उसके साथ किसी प्रकार की सहृदयता बरतने की जरुरत नहीं है। हम उसे मारते नहीं। बस उसे पकड़कर दूर जंगल में छोड़ आते।  आदि बातें गाँव वालों ने कहीं होंगी।
प्र. गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आज़ाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना सही है या गलत? क्यों?

उ. गाँव वालों ने बाघ को बंद करने की योजना बनायीं। हम लोग भी दैनिक जीवन में किसी पक्षी या वन्य प्राणी को कैद करते रहते हैं। किसी प्राणी को कैद करना बुरी बात है। सभी को आजादी प्रिय है। आजादी प्राकृतिक अधिकार है। हम मनुष्य किसी पशु या पक्षी की आजादी को बाधित करके ,उसके प्राकृतिक अधिकार को रोकते हैं। 
विडियो के रूप में देखें –
क्यों ? कैसे
अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
प्र. बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?

. बाघ की खबर पूरे गाँव में इसीलिए फ़ैल गयी क्योंकि वह किसानों के पालतू जानवरों का शिकार करने लगा। इसके किसान बहुत दुखी और परेशान रहने लगे। वे अपनी बात एक दूसरे किसान भाइयों को बताने लगे। आपसी समस्या को दूर करने के लिए वे अपनी बात साझा करते हैं।
प्र. लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?

उ. मीरा बहन ने, गेवली गाँव में गोपाल आश्रम की स्थापना की थी। वे अपना समय पालतू जानवरों की देखभाल में बिताती थी। गाँव वाले ,उनका बहुत सम्मान करते थे। यही कारण है कि लोग मीरा बहन के पास अपनी समस्या को लेकर गए।
प्र. पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे?

उ. पिंजरा बिना बाघ के ही बंद हो गया था क्योंकि मीरा बहन ने जाकर बंद कर दिया था।

मीरा बहन और बाघ पाठ के कठिन शब्द 

आश्रम – साधू संतो की कुटी -मठ
पहाड़ी – पहाड़ के आस – पास स्थान 
खतरनाक –भयंकर 
चिंता – परेशानी 
अक्सर – हमेशा 
रोशनी – उजाला 
पिंजड़े – जानवरों या पक्षियों को कैद करने का स्थान 

You May Also Like