विश्व हिंदी सम्मेलन
विश्व हिंदी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषाओँ में हिंदी को स्थान दिलवाना व हिंदी का प्रचार – प्रसार करना विश्व हिंदी सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य है। अब तक ११ हिंदी विश्व सम्मेलन हो चुके हैं ,जिनकी सूचि निम्न हैं –
१. १०-१४ जनवरी १९७५ नागपुर भारत
२. २८-३० अगस्त १९७६ पोर्ट लुई मारीशस
३. २८-३० अक्टूबर १९८३ नई दिल्ली भारत
४. २-४ दिसम्बर १९९३ पोर्ट लुई मारीशस
५. ४-८ अप्रैल १९९६ त्रिनिडाड-टोबेगो त्रिनिदाद और टोबैगो
६. १४-१८ सितम्बर १९९९ लंदन यूनाइटेड किंगडम
७. ५-९ जून २००३ पारामरिबो सूरीनाम
८. १३-१५ जुलाई २००७ न्यूयार्क संयुक्त राज्य अमेरिका
९. २२-२४ सितम्बर २०१२ जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका
१०. १०-१२ सितम्बर २०१५ भोपाल भारत
११. १८-२० अगस्त २०१८ पोर्ट लुई मॉरिशस