तमिलनाडु पाठ नूतन गुंजन 6

तमिलनाडु पाठ नूतन गुंजन 6

मिलनाडु विभागीय तमिलनाडु पाठ का सारांश तमिलनाडु पाठ के प्रश्न उत्तर तमिलनाडु पाठ के शब्दार्थ tamilnadu nutan gunjan class 6 

तमिलनाडु पाठ का सारांश 

प्रस्तुत पाठ या लेख भारत के दक्षिण में स्थित राज्य तमिलनाडु के विषय में लिखित है। समुन्द्र का दृश्य, धान के लहलहाते खेत, तरह-तरह के ऊँचे-ऊँचे वृक्ष, हरी-भरी नीलगिरि पर्वत श्रृंखला तमिलनाडु की विशेषताएँ हैं। प्रस्तुत पाठ में तमिलनाडु के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक पक्षों पर प्रकाश डाला गया है। इसमें तमिलनाडु के भव्य मंदिरों, विभिन्न व्यवसायों, कला तथा संगीत आदि विविध पक्षों को बेहतर ढंग से उजागर करने का प्रयास गया है। जंगल, अभ्यारण्य तथा उनमें पाए जानेवाले विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और पशु-पक्षी को देखने बाद ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने मैदानी, समुद्री तथा पर्वतीय विभिन्नता प्रदान कर, इस प्रदेश (तमिलनाडु) को ख़ुद अपने हाथों से सँवारा है। कहीं नारियल और केले के वृक्षों की कतारें, कहीं आम तथा काजू के बगीचे तो कहीं चाय-कॉफ़ी के बागानों से ढकी पहाड़ियों की कतारें बरबस ही मन मोह लेती हैं। 
तमिलनाडु पाठ नूतन गुंजन 6

तमिलनाडु राज्य के मूल निवासी द्रविड़ हैं तथा उनकी भाषा तमिल है। तमिलनाडु हमेशा से ही संपन्न और समृद्ध रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। यहाँ अनेक प्राचीन मंदिर तथा दर्शनीय स्थल हैं। इस राज्य को वास्तुशिल्प, मूर्तिकला तथा भवन-निर्माण कला की दृष्टि से समृद्ध बनाने में चोल वंश के राजाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वास्तव में, पूरे तमिलनाडु को मंदिरों का राज्य भी कहा जाता है। कांचीपुरम, मदुरई, मामल्ल्पुरम आदि शहर तो अपने विशाल मंदिरों के लिए ही प्रसिद्ध हैं। मंदिरों की दीवारों पर बनी शिव, गणेश, पार्वती, नंदी तथा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ अत्यंत आकर्षक और जीती-जागती लगती हैं। अकेले कांचीपुरम में ही 130 से अधिक मंदिर हैं। कांचीपुरम के मंदिर पल्लव राजाओं ने छठी शताब्दी में बनवाए थे। इन मंदिरों में स्तंभवाले मंडप हैं, जो बड़े-बड़े पहाड़ काटकर बनाए गए हैं। यदि मदुरई के मीनाक्षी मंदिर की बात करें तो इस मंदिर की ऊँचाई सौ फुट से भी ज्यादा है। इसके मंडप में एक हज़ार कलात्मक खंभे हैं।  

कन्याकुमारी तथा रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। रामेश्वरम के शिव मंदिर का संबंध रामायण से है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ श्री राम ने शिव की आराधना की थी। यहाँ पर मीठे पानी के बाईस कुंड हैं। कन्याकुमारी मंदिर अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी के संगम पर है इसलिए यहाँ की रेत तीन रंग की है। कन्याकुमारी में सूर्योदय का दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है। दरअसल, यही दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है।
तमिलनाडु राज्य के लोगों के जीवन में नृत्य, संगीत तथा कला बहुत महत्त्व रखते हैं। यहाँ का शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम आज विश्वभर में जाना-पहचाना जाता है। इस राज्य में कोडईकनाल तथा उद्गमंडलम (ऊटी) विश्व प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल हैं। तमिलनाडु के लोगों का मुख्य व्यवसाय है – नारियल के रेशों से रस्सी, पायदान आदि बुनना, समुद्री तट पर मछलियाँ पकड़ना, धान, गन्ना, कॉफ़ी, नारियल, काजू आदि की खेती करना, रेशम की साड़ियाँ और कपड़े बुनना आदि। इस राज्य में हिरन, शेर, हाथी आदि जानवरों तथा जलपक्षियों को संरक्षण प्रदान करने के लिए छह अभ्यारण्य विकसित किए गए हैं। 
अतः हम कह सकते हैं कि तमिलनाडु अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से एक भरा-पूरा व अनूठा प्रदेश है…। ।     

तमिलनाडु पाठ के प्रश्न उत्तर

प्रश्न-1- तमिलनाडु में व्यापारी कहाँ-कहाँ से आते थे ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, तमिलनाडु में व्यापारी यूनान, मिस्र तथा रोम से आते थे।  
प्रश्न-2- कांचीपुरम में कितने मंदिर हैं और इस नगर का प्राचीन नाम क्या था ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, कांचीपुरम में 130 मंदिर हैं और इस नगर का प्राचीन नाम कंचनपुर था।  
प्रश्न-3- कौन सी नदी तमिलनाडु को वर्षभर हरा-भरा रखती है ? 
उत्तर- कावेरी नदी तमिलनाडु को वर्षभर हरा-भरा रखती है।  
प्रश्न-4- तमिलनाडु को मंदिरों का राज्य क्यों कहा जाता है ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ के अनुसार, तमिलनाडु को मंदिरों का राज्य इसलिए कहा जाता है, क्योंकि तमिलनाडु में अनेक प्राचीन मंदिर हैं तथा भारत में सबसे अधिक मंदिरों की संख्या इसी राज्य में देखने को मिलते हैं। पौराणिक मंदिरों के रूप में भारतीय संस्कृति का अद्वितीय सुन्दरता का दर्शन यहाँ होता है। इस राज्य में कांचीपुरम और तंजावुर स्थित शिव मंदिर, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर वास्तुकला और मूर्तिकला का अनोखा संगम है।    
प्रश्न-5- कन्याकुमारी की रेत के तीन रंगों का पौराणिक तथा वैज्ञानिक आधार क्या है ? 
उत्तर- पौराणिक आधार के अनुसार, शिवजी से विवाह न होने के कारण क्रोधित होकर कन्याकुमारी ने कुमकुम तथा चंदन उठाकर फेंका था। इसलिए माना जाता है कि यहाँ की रेत तीन रंग की हो गई है। 
इसका वैज्ञानिक आधार यह है कि यहाँ पर तीन समुद्रों का मिलन स्थल है – अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी, इसी वजह से कन्याकुमारी की रेत तीन रंगों की दिखाई देती है।    
प्रश्न-6- तमिलनाडु की उन्नति का मुख्य आधार क्या है ? 
उत्तर- तमिलनाडु प्राकृतिक संसाधनों से भरा-पूरा राज्य है। यहाँ के लोग मेहनती, ईमानदार और व्यवहार-कुशल होते हैं, जिनके योगदान से यह राज्य अपनी उन्नति के शिखर पर विराजमान है।   
प्रश्न-7- तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के बचे रहने का कारण क्या है ? 
उत्तर- वास्तव में भारत का यह राज्य विदेशी हमलों से काफ़ी हद तक बचा रहा, जिसके कारण यहाँ भारतीय संस्कृति की झलक अब भी देखने को मिलती है।  
प्रश्न-8- हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए – 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है – 
चोल तथा चेरा वंश के राजाओं ने तमिलनाडु को वास्तुशिल्प, मूर्ति और भवन-निर्माण कला की दृष्टि से समृद्ध बनाया। (हाँ)
मीनाक्षी मंदिर के मंडप में 1500 खंभे हैं। (नहीं)
कन्याकुमारी मंदिर अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है। (हाँ)
कांचीपुरम के मंदिर पल्लव राजाओं ने सातवीं शताब्दी में बनवाए थे। (नहीं)
कुचिपुड़ी तमिलनाडु का शास्त्रीय नृत्य है। (नहीं)
मुदुमलाई स्थित अभ्यारण्य में चार सौ से अधिक हिरन हैं। (हाँ) 
भाषा से… 
प्रश्न-9- उचित सर्वनामों द्वारा खाली स्थान भरिए और भेद का नाम लिखिए – 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है – 
बाहर कुर्सी रखी है, …उसे… उठा लाओ। (पुरुषवाचक सर्वनाम) 
…कोई… दरवाज़े पर खड़ा है। (अनिश्चयवाचक सर्वनाम) 
मंदिरों में स्तंभवाले मंडप हैं …जो… पहाड़ काटकर बनाए गए हैं। (संबंधवाचक सर्वनाम) 
…जो… इस प्रश्न का उत्तर जानता हो …वह… हाथ खड़ा करे। (निश्चयवाचक सर्वनाम) 
…तुम… मुझे लेने मत आना, मैं …ख़ुद… पहुँच जाऊँगा। (पुरुषवाचक और निजवाचक सर्वनाम) 
…हम… तमिलनाडु घूमने जाएँगे। (पुरुषवाचक सर्वनाम) 
प्रश्न-10- इन विशेष्यों के लिए पाठ में प्रयुक्त विशेषण चुनकर लिखिए – 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है – 
…आकर्षक… मूर्तियाँ 
…छठी… शताब्दी 
…बड़े… पहाड़ 
…मिलन… स्थल 
…बाईस… कुंड 
…उपजाऊ… घाटियाँ 
प्रश्न-11- दिए गए वाक्यों को पाठ के अनुसार सही संख्या भरकर पूरा कीजिए – 
उत्तर- निम्नलिखित उत्तर है – 
कांचीपुरम भारत की …सप्त… पुरियों में से एक है। 
मीनाक्षी मंदिर …सौ… फुट से भी अधिक ऊँचा है। 
कावेरी नदी ने इस प्रदेश को …दो… भागों में बाँटा हुआ है। 
पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए …छह… अभ्यारण्य विकसित किए गए हैं। 
पक्षी-विहार में हर साल …बीस से तीस हज़ार… प्रवासी पक्षी आते हैं। 
प्रश्न-12- दिए गए सरल वाक्यों को जोड़कर एक संयुक्त वाक्य बनाइए – 
उत्तर – निम्नलिखित उत्तर है – 
मैंने उसे पढ़ाया। मैंने उसे नौकरी दिलाई। 
(मैंने उसे पढ़ाया और नौकरी दिलाया।)
घायल सैनिक उठा। वह शस्त्र उठाकर शत्रुओं से लड़ने लगा। 
(घायल सैनिक उठा और शस्त्र उठाकर शत्रुओं से लड़ने लगा।)
रजनी के पिता विद्यालय आए। वे प्रधानाचार्य से मिले। 
(रजनी के पिता विद्यालय आए और प्रधानाचार्य से मिले।)
वह देर रात तक जागा। वह काम पर देर से पहुँचा। 
(वह देर रात तक जागा इसलिए काम पर देर से पहुँचा।) 
   

तमिलनाडु पाठ के शब्दार्थ

कतारें – पंक्तियाँ 
अभ्यारण्य – ऐसा प्राकृतिक वन जहाँ पशु-पक्षियाँ निडर होकर रहते हैं 
वास्तुशिल्प – भवन-निर्माण की कला 
समृद्ध – उन्नत 
अनूठी – सबसे अलग तरह का 
अद्वितीय – जिसके जैसा दूसरा न हो 
संपन्न – धन-दौलत से भरा 
विवरण – जानकारी या वर्णन 
समृद्धि – पर्याप्त धन-धान्य होना 
स्तंभवाले – खंभेवाले 
रथोत्सव – रथों पर निकाला गया उत्सव 
आराधना – पूजा 
अत्यंत – बहुत अधिक 
मोहक – मन को मोह लेने वाला 
संरक्षण – बचाव या देखभाल करना  
सांस्कृतिक – संस्कृति से जुड़ा हुआ 
पौराणिक – पुराणों से संबंधित। 

You May Also Like