नव वर्ष के स्वागत गीत

 नव वर्ष के स्वागत गीत

 नव वर्ष,
 तेरा आना,
 निश्चित है,
 तेरा जाना भी,
 निश्चित,
 लेकिन,
 इस,
 आने और जाने में,
 ना जाने,
 कितना रहस्य,
 छिपा होता है,
 रहस्य,
 प्रकट कभी सुख में,
 कभी दुख में,
 निश्चित समय सीमा में,
 अनोखा है,
 बंधन,
 तेरी स्वतंत्र सत्ता शक्ति का,
 एक पल में पुराने होने का,
 एक पल में नया होने का…

नव वर्ष सम्मान

 पुराने साल से,
 नये साल में,
 नए साल का तंत्र,

नव वर्ष के स्वागत गीत
नव वर्ष के स्वागत गीत

 खींच लाए सारे,
 सुख-दुख के पलों का,
 आकर्षण-विकर्षण,
 त्याग होगा,
 गलती का,
 असफल होने की,
 रीति का,
 बीती बातें,
 बीता साल,
 नए सपने,
 नई सुबह,
 लगेगी,
 नवीन अरुण-किरण,
 होगा जीवन में,
 फिर से,
 मंगलगान,
 ऐसा हो,
 ‘नववर्ष’ सम्मान…

      

‘नव वर्ष’(हिन्दी कविता)
__________________________
 ‘नव वर्ष’,
 नयी अभिव्यक्ति,
 भूल गई,
 पुरानी अनुभूति,
 नव वर्ष की,
 कोमल,मीठी,
 सुनहरी ताजगी,
 जोश से भीगी,
 उत्साह भरे,
 किसान के कर्म-सी,
 जवान के धर्म-सी,
 नववर्ष की धूम,
 दीपावली के,
 शुभ अवसर-सी,
 होली के,
 हुड़दंग-सी,
 आंगन महके,
 देश का,
 पाकर नव वर्ष में,
 नवजीवन-यौवन,
 हो गया,
 परिपूर्ण,
 सब नया,
 लगेगा,
 बनेगा,
 शपथ,
 नव वर्ष स्वागत में…,
               




                 – डॉ.अनिल मीणा (प्राध्यापक-हिंदी),

                 मोबाइल नंबर,7891164635

                 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,कालाकोट,

                 छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़ (राजस्थान)312604,

You May Also Like