युद्ध नही अब रण होगा

युद्ध नही अब रण होगा

अब इंतजार नही होगा 
युद्ध
अब तो होगा समर महान।
भारत के शीशों के बदले
 पाक बनेगा कब्रिस्तान।
हम से जन्मा हमसे पनपा 
हम को ही आंख दिखाता है।
चोरी से छुपकर घुस कर 
वीरों पर घात लगाता है।
शत्रु शमन के लिए उठी 
ये तलवार खून की प्यासी है।
दम हो जिस में करे सामना 
ये रणचंडी अविनाशी है।
रावलपिंडी से लाहौर 
तक हाहाकार मचा होगा।
जिस का सिर धड़ पर होगा
वो एक न शत्रु बचा होगा।
किसी भिखारी से लड़ने 
में शान हमारी नीची है।
लेकिन अब कुत्ते की गर्दन 
आज जोर से भींची है।
सौ पुस्तों तक याद रखोगे 
कि बाप से लड़ना क्या होता।
पूछने वाला भी न मिलेगा 
भाई तू इतना क्यों रोता।
चीनी ताऊ छुप जाएगा 
जब भारत ललकरेगा।
चिल्लाता पैरों पर गिरकर
 तू दोजख में जायेगा।
कितने परमाणु बम हैं 
देखेंगे तेरी झोली में।
नेस्तनाबूत करेंगे तुझ को 
घुस कर तेरी टोली में।
एक एक सैनिक का हिसाब
मांगेंगे छाती पर चढ़ कर।
चुकता करनी होगी कीमत 
तुझ को पैरों पर पड़ कर।
कुत्ते की तू पूंछ समझना 
तुझे  इतना आसान नही।
तुझ से ज्यादा शैतानी 
तो शायद ये शैतान नही।
हम तो शेरों के सवार हैं 
तुम तो आखिर कुत्ते हो।
कब तक खैर मनाओगे 
तुम बीता भर के जित्ते हो।
सहनशीलता की सीमाएं 
तोड़ चुकी तटबंधों को।
कब तक ढोते रहें हम 
इन कपटी क्रूर संबंधों को।
रावलपिंडी से लेकर 
लाहौर करांची जीतेंगे।
सेना और नवाज़ सभी के 
दिन जेलों में अब बीतेंगे।

यह रचना सुशील कुमार शर्मा जी द्वारा लिखी गयी है . आप व्यवहारिक भूगर्भ शास्त्र और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं। इसके साथ ही आपने बी.एड. की उपाध‍ि भी प्राप्त की है। आप वर्तमान में शासकीय आदर्श उच्च माध्य विद्यालय, गाडरवारा, मध्य प्रदेश में वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत हैं। आप एक उत्कृष्ट शिक्षा शास्त्री के आलावा सामाजिक एवं वैज्ञानिक मुद्दों पर चिंतन करने वाले लेखक के रूप में जाने जाते हैं| अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में शिक्षा से सम्बंधित आलेख प्रकाशित होते रहे हैं | अापकी रचनाएं समय-समय पर देशबंधु पत्र ,साईंटिफिक वर्ल्ड ,हिंदी वर्ल्ड, साहित्य शिल्पी ,रचना कार ,काव्यसागर, स्वर्गविभा एवं अन्य  वेबसाइटो पर एवं विभ‍िन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाश‍ित हो चुकी हैं।आपको विभिन्न सम्मानों से पुरुष्कृत किया जा चुका है जिनमे प्रमुख हैं :-
 1.विपिन जोशी रास्ट्रीय शिक्षक सम्मान “द्रोणाचार्य “सम्मान  2012
 2.उर्स कमेटी गाडरवारा द्वारा सद्भावना सम्मान 2007
 3.कुष्ट रोग उन्मूलन के लिए नरसिंहपुर जिला द्वारा सम्मान 2002
 4.नशामुक्ति अभियान के लिए सम्मानित 2009
इसके आलावा आप पर्यावरण ,विज्ञान, शिक्षा एवं समाज  के सरोकारों पर नियमित लेखन कर रहे हैं |

You May Also Like