शारीरिक व्यायाम पर निबंध

शारीरिक व्यायाम पर निबंध 

शारीरिक व्यायाम पर निबंध शारीरिक व्यायाम के लाभ शारीरिक व्यायाम के महत्व शारीरिक व्यायाम कैसे करें स्वस्थ जीवन – हाल के वर्षों में शहरी समाज में शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहने की आवश्यकता के प्रति जिस तीव्र गति से जागरूकता बढ़ी है वह बीसवीं शताब्दी में कम ही देखी गयी थी। लगभग हर शहर या कस्बें में फिटनेस पार्लरों और व्यायामशालाओं जिमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगभग हर पत्र पत्रिका में यहाँ तक कि टीवी के कार्यक्रमों में भी चुस्त – दुरुस्त और फिट रहने के गुर अथवा नुस्खे बताये जा रहे हैं। हर व्यक्ति चाहे वह जवान हो या वृद्ध ,अच्छा दिखना चाहता है और अच्छा महसूस करना चाहता है। “स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है “ वाली सदियों पुरानी कहावत ने नया आयाम ग्रहण कर लिया है।

शारीरिक व्यायाम कैसे करें 

शारीरिक व्यायाम पर निबंध

स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है। किन्तु व्यायाम केवल व्यायामशालाओं और फिटनेस पार्लरों तक ही सीमित न रहे। इसमें संदेह नहीं है कि इन स्थानों पर अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होते हैं। यहाँ शरीर के अलग – अलग अंगों के व्यायाम के लिए विशेष प्रकार की मशीनें होती हैं। यहाँ लय आधारित एरोबिक जैसे व्यायामों और उन्हें सिखाने वाले विशेषज्ञों की सुविधा भी उपलब्ध होती है। प्रातःकाल की सैर ,योगासन और कुछ अच्छे सक्रीय आपके कामकाज के पहले व्यायाम भी ऐसे उपाय है। जो आपको सुगठित और लचीला बनाये रखने में मदद करते हैं।

शारीरिक व्यायाम के लाभ

किसी भी अन्य अच्छी आदत की तरह यह भी सलाहयोग्य है कि हमें शारीरिक व्यायाम करने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानकर उसे विकसित करना चाहिए। व्यायाम हमें बीमारियों ,थकान से मुक्त रखता है और हमें प्रसन्नचित्त तथा मानसिक रूप से चौकस बनाये रखता है। शारीरिक व्यायाम के बिना व्यक्ति धीमा ,सुस्त और यहाँ तक कि मानसिक रूप से कम सक्रीय बन जाता है। सच्चे अर्थों में अनुशासित व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त – दुरुस्त रहता है और यह संभव है कि केवल नियमित शारीरिक व्यायाम के बलबूते तक से ही।

You May Also Like