समय पर कविता हिंदी में

समय

समय चलता है
रुकता नहीं 

समय पर कविता हिंदी में

सदैव गतिमान है
थकता नहीं
समय हंसाता है
और रुलाता भी है
समय जगाता है 
और सुलाता भी है
विकास और पतन
समय से ही होता है
कोई सुख पाता है 
कोई दुख खोता है
समय पड़ने पर 
कोई काम नहीं आता
पर हर आदमी का समय
जरूर आता है
हम समय के साथ चलें
अपना नित कर्म करें 
सुख दुख तो आते रहते हैं
सिर्फ ईश्वर का नमन करें।
समय चलता है……..।।


– जितेन्द्र मिश्र ‘बरसाने’

You May Also Like