स्वयं में विश्वास Believe in Yourself

स्वयं में विश्वास 
Swayam Mein Vishwas Believe in Yourself 

स्वयं में विश्वास Believe in Yourself स्वयं में विश्वास जोसेफ मर्फी Joseph Murphy Swayam Mein Vishwas Believe in Yourself Swayam Mein Vishwas (Believe in Yourself) (Hindi) द्वारा लिखी गयी अवचेतन मन की शक्ति पर क्रेंदित एक प्रसिद्ध पुस्तक है .यह अवचेतन मन की शक्ति के आधार पर अपने सपनों को सच करने और सफलता प्राप्त करने के तरीके बताये गए हैं .आकर्षण के शाश्वत नियम का प्रयोग करके अपने विचारों ,कर्मचारियों ,पैसों एवं अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक हर चीज़ आप आकर्षित कर सकते हैं .अपने अवचेतन मन की सही प्रोग्रामिंग करके जीवन को समृद्ध बनाने के सही तकनीकें लेखक ने इस पुस्तक में बताई है . 

स्वयं में विश्वास  Swayam Mein Vishwas Believe in Yourself सार – 

डॉ .जोसेफ मर्फी Joseph Murphy ,अवचेतन मन की शक्ति के सम्बन्ध में विश्वविख्यात लेखक है .आपने प्रस्तुत पुस्तक स्वयं में विश्वास में कल्पना शक्ति के सही प्रयोग करने पर जोर दिया है .उनका मानना है कि कल्पना
Swayam Mein Vishwas

शक्ति वह औजार है ,जिसका प्रयोग महान वैज्ञानिकों ,कलाकारों ,भौतिक शाश्त्रियों आविष्कारकों और आध्यात्मिक लोगों ने किया है .अपनी कल्पना के दम पर आप वास्तविकता की गहराइयों को भेद सकते हैं और प्रकृति के रहस्य को उजागर कर सकते हैं।आकर्षण के शाश्वत नियम द्वारा धन और लक्ष्य को आकर्षित कर सकते हैं। असफलता के रूप में अपनी कल्पना जितना आसान है ,उतना ही आसान सफल व्यक्ति के रूप में अपनी कल्पना करना है। एक सृजनात्मक शक्ति ,मानसिक चित्रों पर प्रतिक्रिया करती है। हम जो मानसिक चित्र देखते हैं ,वे भावना में विकसित किये जाते हैं। यदि आप किसी इच्छा ,कामना या विचार को साकार करना चाहते हैं ,तो अपने मन में इसकी पूर्णता का एक मानसिक चित्र बना ले ,अपनी इच्छा की वास्तविकता की कल्पना लगातार करें। यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति उत्साहित है ,तो एक दिन वह वास्तविकता का आकार ले लेगा।

आप अपने संसार के एकमात्र चिन्तक है। इसीलिए कोई चीज़ आपकी मानसिक सहमति के बिना आपको क्रोध ,दुःख या शोक नहीं पहुँचा सकती। बाहरी सुझावों में कोई शक्ति नहीं है ,यदि आप उसे प्राथमिकता नहीं देते हैं। भावनाएँ विचार का अनुसरण करती है ,इसीलिए आप अपने मालिक खुद है। सारे मानसिक नजरिये कल्पना से तय होते हैं। यदि आप कल्पना कि आज का दिन बुरा होने वाला है या कारोबार ख़राब रहेगा या यदि आप गरीब बने रहेंगे ,तो उसी अनुसार आपको परिणाम भी मिलेंगे।  
कई लोग अपनी कल्पना के नाटक से अपनी सुविधाओं और समस्याओं को सुलझा लेते हैं। वे जानते हैं कि वे जिसकी भी कल्पना सच के रूप में करते हैं या जिसे सच महसूस करते हैं ,वह जरुर साकार होगी। मनुष्य का चेतन मन मोटर है ,अवचेतन इंजन है। आपको मोटर चालू करनी होगी और इंजन काम करने लगेगा। चेतन मन डायनेमो है ,जो अवचेतन मन की शक्ति को जाग्रत करता है। अपनी स्पष्ट इच्छा ,विचार या छवि को आने गहरे मन तक पहुँचाने के लिए तनाव मुक्त ,गतिहीन ,शांत व स्थिर होना पड़ेगा। दूसरे कदम में आपको वास्तविकता की कल्पना करनी है ,आपको जो भी सपने है ,इन्हें पूरा होते देखना है।  
लेखक का मानना है कि ईश्वर अपने कामों में हमेशा सफल होता है। मनुष्य के पास सफल होने के सारे साधन मौजूद है ,क्योंकि ईश्वर उसके भीतर है। ईश्वर की सारी विशेषताएँ ,गुण और शक्तियां आपके भीतर है। आप जीतने ,विजयी होने और नियंत्रण में रहने के लिए पैदा हुए हैं। ईश्वर की बुद्धिमता ,प्रज्ञा और शक्ति आपके भीतर है, वह मुक्त होने का इंतज़ार कर रही है और तमाम मुश्किलों से पार उठने में आपको सक्षम बना रही है। आप विश्वास करें कि ईश्वर आपकी रक्षा कर रहा है और आप अजेय बने रहेंगे।  

जोसेफ मर्फी Joseph Murphy लेखक के बारे में – 

डॉ जोसेफ मर्फी
डॉ जोसेफ मर्फी
डॉ जोसेफ मर्फी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक ,शिक्षक और वक्ता थे।उन्होंने समय तक पूर्वी धर्मों का अध्ययन किया और कई वर्षों तक भारत में रहकर गहन शोध किया। संसार के धर्मों के शोध के बाद उन्हें विश्वास हो गया कि हममें से प्रत्येक के भीतर एक विराट शक्ति ,हमारे अवचेतन मन की शक्ति है ,जो हमारे जीवन का कायाकल्प कर सकती है।  
उन्होंने ३० से ज्यादा बेहतरीन सेल्फ हेल्प पुस्तकें लिखी हैं ,जिसमें अवचेतन मन की शक्ति ,टेलीसाईकिक्स ,सायकिक परसेप्शन आदि है। आपकी अवचेतन मन की शक्ति पुस्तक ,संसार भर में अवचेतन मन के ऊपर बिकने वाली पुस्तकों में सर्वाधिक लोकप्रिय है।  

स्वयं में विश्वास  Swayam Mein Vishwas Believe in Yourself क्यों खरीदें – 

स्वयं में विश्वास ,पुस्तक में जोसेफ मर्फी ने बताया है कि संसार में महान लोगों ने किस प्रकार अपनी कल्पना और अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग करके सफलता पायी हैं। आप भी इसमें बताये गए तरीकों का प्रयोग करके जीवन को समृद्ध कर सकते हैं। यह पुस्तक ही आपको अपने महत्वाकांक्षओं और लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल करने का मार्ग बतलायेगा।अपने मानसिक नजरियें को सही कर बुद्धिमत्ता ,असीम प्रेम प्रज्ञा और आनंद -सद्भाव को प्राप्त करने के लिए स्वयं में विश्वास पुस्तक आपको पढ़नी ही चाहिए।  

स्वयं में विश्वास  Swayam Mein Vishwas Believe in Yourself कहाँ से खरीदें – 

स्वयं में विश्वास पुस्तक डॉ. जोसेफ मर्फी द्वारा मूलतः अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी है। जिसे हिंदी में मंजुल प्रकाशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। पुस्तक का बहुत सुन्दर हिंदी अनुवाद डॉ. सुधीर दीक्षित जी द्वारा किया गया है। आप स्वयं में विश्वास पुस्तक को अमेज़न.इन से घर बैठे मंगा सकते हैं। आप भारत में कहीं भी रहते हों ,अमेज़न द्वारा ३-४ दिन में यह किताब आपके घर पहुँच जायेगी। 

You May Also Like