जोगी जी वाह जोगी जी

जोगी जी वाह जोगी जी 

जोगी जी रंग रँगीले 
नेता जी भीगे भीगे 
जोगी जी वाह जोगी जी
जोगी जी सारा रा रा 
नेता जी काले पीले
हाथी शहरों में झूमे
गधा नाराज हो बोले 
रोटी हम पर सिकवाते 
नेताजी तुम्हे लड़ाते 
जोगी जी हंसकर बोले 
जोगी जी सारा रा रा
बेटे ने साईकिल छीनी 
पापा की ठेला ठेली 
बिहार में चमके मेरिट 
दिल्ली में नारेबाजी 
जोगी जी धक्का मुक्की 
जोगी जी सारा रा रा
नेता जी धन दिलवा दो 
माल्या बाहर से ला दो 
बारिश होली में पहने 
ऐसा इक कोट सिला दो
जोगी जी फगुआ गाये 
जोगी जी सारा रा रा
दुल्हनिया पप्पू ला दो 
मम्मी को जूस पिला दो 
संसद में जूतम जूता 
कामों को मिलकर ठेंगा 
जोगी जी भंग तरंगा
जोगी जी सारा रा रा
बोले जो शहीद की बेटी 
गन्दी धमकी दिलवा दो 
डिग्री देशभक्ति बनवा दो 
नेता जी थाप हैं देवें 
जोगी जी बने मवाली 
जोगी जी सारा रा रा
शशि की जेल में होली 
पति ने भंग है छानी 
बापू जी भंग का गोला 
नेता जी सूटम सूटा
जोगी जी यारा यारी 
जोगी जी सारा रा रा 
— ज्योत्सना सक्सेना

You May Also Like