बरगद का पेड़

बरगद का पेड़

हरा  भरा  है  प्यारा  बरगद
आश्रय पाकर पक्षी गदगद।

बरगद
बरगद

गहरी  होती  इसकी  छाया
ठंडी  होती  सबकी  काया ।
लंबी  होती  इसकी  शाखा
गर्मी  डाल  न  पाती डाका ।
ताज़ी ये ऑक्सीजन देता
बदले  में  ना  कुछ   लेता ।
सबको अपने पास बुलाता
मीठे मीठे फल चखलाता ।
राष्ट्र  पेड़   बरगद   हमारा
सब जीवों का बना सहारा ।



-अशोक कुमार ढोरिया

You May Also Like