एक अच्छे इंसान की पहचान

एक अच्छा इंसान

क अच्छा किसान!
जानता है अपनी जमीन की तासीर
भली-भांति,
एक अच्छे इंसान की पहचान

उसकी उर्वरता बढ़ाने के लिए

खाद-पानी की लगेगी कितनी मात्रा
और बीज की कौन सी किस्म रहेगी
पैदावार के हिसाब से ठीक?
सबका ज्ञान रखता है वो,
फसल के साथ अक्सर उग आने वाले
खरपतवारों को भी पहचानता है वो
अच्छे से,
इसलिए वक्त रहते उनको जड़ से
उखाड़ कर वो सुनिश्चित कर लेता है
एक अच्छी पैदावार की बुनियाद,
ठीक इसी तरह
एक अच्छा इंसान!
पहचानता है अपने मन का मिजाज
भली-भांति,
अपनी रचनात्मकता व कार्यक्षमता का
करता है वो अक्सर आत्ममंथन,
अपनी कमियों और खूबियों को
अच्छी तरह से पहचान 
वो तय करता है अपना लक्ष्य
और बढ़ता है धैर्यपूर्वक उसका
करने को संधान,
मन में आने वाले 
बुरे विचारों का लगातार करते हुए शमन
अच्छाई की राह पर वो करता है गमन।
                                   


– जितेन्द्र ‘कबीर’
गांव नगोड़ी डाक घर साच तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र – 7018558314

You May Also Like