विज्ञान ने मानव जीवन को विलासितापूर्ण बना दिया है

विज्ञान ने मानव जीवन को विलासितापूर्ण बना दिया है

र्तमान युग में मनुष्य के जीवन को सुविधाजनक बनाने के अनेक ऐसे साधन उपलब्ध है जो मनुष्य को विलासिता पूर्ण जीवन का आदी बना रहे हैं।ऐसे ही कुछ साधन वातानुकूलित यंत्र ,फ्रीज ,कक्ष ताप नियंत्रक तथा आत्म नियंत्रित वाहन आदि है। 
आधुनिक युग में विज्ञान ने प्रगति के सभी आँकड़ें पार कर दिए है। जीवन का कोई क्षेत्र ,प्रगति का कोई कोना ऐसा नहीं बचा है ,जहाँ विज्ञान ने अपने कदम न रखें हो। विज्ञान ने मानव के हर स्वपन को साकार तथा हर असंभव को संभव करके दिखा दिया है। प्रकृति का परिवर्तन भी इससे अछूता नहीं बचा है। अतः यदि यह कहा जाए कि विज्ञान ने मानव के जीवन को विलास से पूर्ण करके जीवन को स्वर्ग बना दिया है ,तो असत्य न होगा। 

विज्ञान ने मानव को कैसा बना दिया ?

विज्ञान ने मानव जीवन को विलासितापूर्ण बना दिया है

विज्ञान ने समय और गति सीमा में क्रांति पैदा कर दी है। इस क्षेत्र में स्वचालित तीव्रगामी वाहन सड़क ,जल और वायुमार्ग पर समय और धन की बचत करते हुए दृष्टिगोचर होते हैं। सड़कों पर दौड़ते हुए वर्तमान अश्व शक्ति मोपेड से लेकर भारी गाड़ियाँ ,सार्वजानिक बसें तथा तीव्रगामी रेल गाड़ियाँ दिन रात नगरों को परस्पर जोड़ती रहती है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। वायु मार्ग द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहन हमें कुछ ही पलों में विश्व के किसी भाग में पहुँचा सकते हैं। 

विज्ञान ने जीवन को विलासितापूर्ण बना दिया है। ताप के नियंत्रण के लिए वायु ताप नियंत्रक कूलर है। ताप को शीतल करने वाला यह यंत्र शरीर को जलाने वाली गर्मी में पर्वतीय शीतलता का आनंद दे सकता है। गर्मी में शीतल तथा सर्दी में उष्ण जल के कारण मौसम की विषमता से रक्षा हो जाती है। आज हम हर मौसम की सब्जी और फल ,हर समय प्राप्त कर सकते है। विज्ञान की सहायता से हम अपने अनाज ,फल और सब्जियों को सड़ने से बचा सकते हैं। 
विज्ञान ने विश्व के हर भाग के दुर्गम स्थलों ,काल्पनिक दृश्यों तथा स्थानों को भी दृश्य श्रव्य साधनों के माध्यम से हम तक पहुँचा दिया है। आज रेडिओ ,दूरदर्शन आदि ने हर प्रकार की जानकारी को संभव बनाकर ,प्राचीन एवं दुर्लभ रहस्यों को हल करके हम तक पहुँचा दिया है। 
कंप्यूटर तकनीक के विकास ने सूचना के क्षेत्र में क्रांति उत्पन्न कर दी है। आज घर बैठे ईमेल द्वारा सूचना भेज और प्राप्त कर सकते है। इस प्रकार सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी मानव जीवन को देवताओं के समान विलासिता से पूर्ण बना दिया है। आज कंप्यूटर बड़े से आँकड़ों की सहायता से हमारा हिसाब समायोजित कर सकता है। सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का संग्रह कर उसे सदैव के लिए सुरक्षित रख सकता है। 

मानव जीवन पर विज्ञान का प्रभाव

विज्ञान के आविष्कारों ने जीवन को दीर्घायु और आरामदायक बना दिया है। आज विद्युत हमारे घरों की सफाई से लेकर खाना पकाने जैसे छोटे बड़े सभी कार्य कर सकती है। आज विज्ञान के द्वारा हम संजय के समान कमरे में बैठे हुए कुरुक्षेत्र में होने वाले महाभारत युद्ध की आँखों देखी झाँकी का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। चाहे क्रिकेट मैच हो या भूकंप आपदा ,युद्ध के मोर्चे की स्तिथि हो या किसी सार्वजनिक कार्य की प्रगति ,विज्ञान हमें तुरंत उसी रूप में यह सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत कर देता है। विज्ञान ने वास्तव में धर्म शास्त्रों में वर्णित देवताओं के समान हमारे जीवन के हर क्षेत्र को विलासिता से भर दिया है। चिकित्सा के क्षेत्र में – हम एक्स रे ,सोनोग्राफी तथा कैंट स्कैन जैसी क्रांतिकारी प्रगति की सहायता से असाध्य रोगों का पता लगाने में सफल हो गए हैं। 

अंत में हम कह सकते हैं कि विज्ञान ने मानव जीवन को हर क्षेत्र में विलासिता से पूर्ण कर दिया है। 

You May Also Like