हे शहर आगे बढ़ो

हे शहर आगे बढ़ो

हे शहर तुम अब मत रुको।
आगे बढ़ो हरदम आगे बढ़ो।
हे शहर तुम क्यों निराश हो।
जिला न बनने पर क्यों हताश हो।
क्या हुआ अगर जनप्रतिनिधि सुस्त हैं।
शहर
क्या हुआ गर राजनीति में लिप्त है।
क्या हुआ गर तेरे सपने रो रहे हैं।
क्या हुआ गर तेरे अपने सो रहे हैं।
राजस्व में तुम नंबर एक हो।
जिले की तहसीलों में श्रेष्ठ हो।
महाकौशल के तुम सबसे लाड़ले हो।
कठिन संघर्षों की धूनी में पले हो।
अशुतोषी माँ से सदा रक्षित हो तुम।
दूधी शक्कर की गोद में सुरक्षित हो तुम।
प्रगति के नवल पथ पर चल रहे हो तुम।
हरकदम नया इतिहास लिख रहे हो तुम।
क्षेत्र का सबसे विकसित नगर हो तुम।
ताप विद्युत संयंत्र का शहर हो तुम।
तुमसे श्रेष्ठ प्रदेश में कहीं किसानी नहीं है।
शिक्षा की उत्कृष्टता में तुम्हारी सानी नहीं है।
तुम सुन्दर हो सुघड़ हो सलोने हो
हम सभी के प्यारे प्यारे बिछौने हो।
तुम्हारे पास ‘ओशो’है ‘राना’ है।
तुम्हारे पास सदियों का खजाना है।
क्या कमी है तुम में मुझे कोई बताओ।
प्रश्न क्यों अस्तित्व पर कुछ तो सुनाओ।
अगर शासन जिला घोषित न करे हमको।
धिक्कार हम सभी गाडरवारा के सपूतों को।
सभी मिल कर आओ लड़ाई ऐसी लड़े हम।
इस विषय पर सब एक होकर चलें हम।
शहर के हर घर से एक आवाज आये।
हर गली हर कूचे से ये बात जाए।
हमें बस अब हमारा अधिकार देदो।
इस शहर को जिले की सौगात देदो।
हे शहर तुम अब मत रुको।
आगे बढ़ो हरदम आगे बढ़ो।

यह रचना सुशील कुमार शर्मा जी द्वारा लिखी गयी है . आप व्यवहारिक भूगर्भ शास्त्र और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं। इसके साथ ही आपने बी.एड. की उपाध‍ि भी प्राप्त की है। आप वर्तमान में शासकीय आदर्श उच्च माध्य विद्यालय, गाडरवारा, मध्य प्रदेश में वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत हैं। आप एक उत्कृष्ट शिक्षा शास्त्री के आलावा सामाजिक एवं वैज्ञानिक मुद्दों पर चिंतन करने वाले लेखक के रूप में जाने जाते हैं| अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में शिक्षा से सम्बंधित आलेख प्रकाशित होते रहे हैं | अापकी रचनाएं समय-समय पर देशबंधु पत्र ,साईंटिफिक वर्ल्ड ,हिंदी वर्ल्ड, साहित्य शिल्पी ,रचना कार ,काव्यसागर, स्वर्गविभा एवं अन्य  वेबसाइटो पर एवं विभ‍िन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाश‍ित हो चुकी हैं।आपको विभिन्न सम्मानों से पुरुष्कृत किया जा चुका है जिनमे प्रमुख हैं :-
 1.विपिन जोशी रास्ट्रीय शिक्षक सम्मान “द्रोणाचार्य “सम्मान  2012
 2.उर्स कमेटी गाडरवारा द्वारा सद्भावना सम्मान 2007
 3.कुष्ट रोग उन्मूलन के लिए नरसिंहपुर जिला द्वारा सम्मान 2002
 4.नशामुक्ति अभियान के लिए सम्मानित 2009
इसके आलावा आप पर्यावरण ,विज्ञान, शिक्षा एवं समाज  के सरोकारों पर नियमित लेखन कर रहे हैं |

You May Also Like