म्याऊँ म्याऊँ बिल्ली

म्याऊँ म्याऊँ बिल्ली

म्याऊँ म्याऊँ  करती बिल्ली
कैसे  जाती  थी  वो  दिल्ली
लगाम अपनी करती ढिल्ली

बिल्ली
बिल्ली 

पहन  गले  में  टाई   नीली।

बांध   घुंघरू    चूहा   आता
किसमें दम है मुझको खाता
बिल्ली  देख  मैं  भाग जाता
बिल्ली  से मौसी  का नाता।

चूहे  की  मैं  लगती  मौसी
चूहे   को   मैं   कैसे  खाऊँ
भूखे  पेट  मैं  कहाँ   जाऊँ
अब बताओ मैं क्या खाऊँ ।

मैं बोला  आओ री मौसी
ब्रेड पकौड़े तुम खाओ ना
जंक फूड मुझे भाते  नहीं
मीठा दूध तुम पिलाओ ना।

अशोक कुमार ढोरिया
मुबारिकपुर(झज्जर)
हरियाणा
सम्पर्क 9050978504

वीडियो के रूप में देखें – 


You May Also Like