हाथी और टेलर

हाथी और टेलर


हल्कू  छोटा  सा  हाथी  था
टेलर उसका एक साथी था।

गहरे   जंगल  में  रहता  था
वह हरदिन मिलने आता था।

हाथी और दर्जी
हाथी और दर्जी

वह सूंड हिलाता आता था
वह केला खाकर जाता था।

वो एक फूल लेकर आता था
टेलर  के  हाथ  थमाता  था।

वह फूल ख़ुशी से लेता था
बदले   में  केला  देता  था।

टेलर  ने  शरारत सुझाई
हल्कू सूंड में पिन चुभोई।

हल्कू को बहुत गुस्सा आया
तभी  तालाब  वापस  आया।

सूंड में कीचड़ उठा लाया
सारा  टेलर  पर  बसाया।

हल्कू ने सबको फ़रमाया
जैसे  को तैसा फल पाया।

– अशोक कुमार ढोरिया
मुबारिकपुर(झज्जर)
हरियाणा
सम्पर्क 9050978504
ई मेल  :-
neelam11052014@gmail. Com

You May Also Like