भारतीय संविधान पर विदेशी प्रभाव-Foreign influence on Indian Constitution

Question. भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव किस अधिनियम का है?

Answer. 1935 का भारत शासन अधिनियम का । यह अधिनियम भारतीय संविधान का मुख्य स्रोत है।(लगभग 70%) भारतीय संविधान की विषय सामग्री तथा भाषा पर इसका प्रभाव स्पष्टतया दिखता है। भारतीय संविधान में संघ तथा राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन तथा राष्ट्रपति के संकट कालीन अधिकारों के सम्बन्ध में व्यवस्था 1935 के अधिनियम जैसी ही है।

Question. भारतीय संविधान पर ब्रिटिश संविधान के क्या प्रभाव हैं?

Answer. भारतीय संविधान में संसदीय व्यवस्था, मंत्रिपरिषद का लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायित्व, संसदीय विशेषाधिकार, संसद तथा विधान मंडल की प्रक्रिया, विधि का शासन, राष्ट्रपति की संवैधानिक स्थिति तथा एकल नागरिकता आदि को ब्रिटिश संविधान से लिया गया है।

Question. भारतीय संसद प्रणाली ब्रिटिश संसद प्रणाली से किस बात में भिन्न है?

Answer. भारतीय संसद प्रणाली में न्यायिक पुनर्विलोकन की व्यवस्था है। अर्थात संसद द्वारा बनाई गई विधि को न्यायालय द्वारा संविधान के अनुरूप न होने पर शून्य घोषित किया जा सकता है। जबकि ब्रिटिश संसद प्रणाली में यह व्यवस्था नहीं है।

Question. भारतीय संविधान पर अमेरिकी संविधान का क्या प्रभाव है?

Answer. मूल अधिकार, सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था, उपराष्ट्रपति से सम्बंधित व्यवस्था, संविधान की सर्वोच्चता, राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया तथा न्यायिक पुनर्विलोकन की प्रक्रिया आदि अमेरिका के संविधान से ली गई हैं।

Question. भारतीय संविधान पर कनाडा के संविधान के क्या प्रभाव हैं?

Answer. संघात्मक व्यवस्था, केन्द्र की अवशिष्ट शक्तियाँ

Question. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची किस देश के संविधान से ली गयी है?

Answer. भारतीय संविधान में सन्निहित समवर्ती सूची, उद्देशिका की भावना, केन्द्र राज्य सम्बन्ध तथा शक्तियों का विभाजन आदि को आस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है।

ये पोस्ट भी पढ़ें- संविधान की उद्देशिका

Question. भारतीय संविधान में आयरलैण्ड के संविधान से कौन कौन सी संकल्पना ली गयी हैं?

Answer. राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति के निर्वाचन में निर्वाचक मण्डल की व्यवस्था, तथा राज्य सभा में विशिष्ट व्यक्तियों के मनोनयन की प्रणाली।

Question. संविधान संशोधन पद्धति किस देश के संविधान से ली गयी है?

Answer. संविधान संशोधन पद्धति दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गयी है।

Question. मौलिक कर्तव्यों को किस देश के संविधान से लिया गया है?

Answer. मौलिक कर्तव्यों को सोवियत संघ रूस के संविधान से लिया गया है।

Question. जर्मनी के संविधान से क्या लिया गया है?

Answer. भारतीय संविधान के आपात उपबन्धों को जर्मनी के संविधान से लिया गया है।

Question. “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया “को किस देश के संविधान से लिया गया है?

Answer. भारतीय संविधान में विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया को जापान के संविधान से लिया गया है।

You May Also Like

Kavya Me Ras

काव्य में रस – परिभाषा, अर्थ, अवधारणा, महत्व, नवरस, रस सिद्धांत

काव्य सौन्दर्य – Kavya Saundarya ke tatva

काव्य सौन्दर्य – Kavya Saundarya ke tatva

भारत के वायसराय-Viceroy of India

भारत के वायसराय-Viceroy of India